विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2017

वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ की जमीन भू-माफिया ने बेची, अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा- वक्फ सम्पत्ति की अवैध बिक्री की जांच सीबीआई से कराए जाने की तैयारी कर रहा बोर्ड

वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ की जमीन भू-माफिया ने बेची, अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप
प्रतीकात्मक फोटो.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्ति को भू-माफिया द्वारा बेचे जाने के मामले पर उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया गया है. शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने शुक्रवार को कहा कि वक्फ की 100 करोड़ की जमीन भू-माफिया ने बेच डाली है और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है.  

रिजवी ने बताया कि लखनऊ में मलका गेती खुसरो बेगम, पंजीयन संख्या-1710 को खुले आम वक्फ के पुराने तालाब को पाटकर वक्फ सम्पत्ति को अवैध रूप से भू-माफिया हरीश मन्शानी पुत्र भाग चन्द्र मन्शानी, राजेश तलवानी, मनीष व आबिद हुसैन द्वारा बेचा जा रहा है. बोर्ड द्वारा लगाए गए अनुमान के अनुसार वक्फ की भू-माफिया द्वारा लगभग 100 करोड़ की वक्फ भूमि बेची जा चुकी है.

रिजवी ने बताया कि बोर्ड द्वारा इस मामले में की गई शिकायतें जिलाधिकारी लखनऊ के यहां लम्बित हैं. बोर्ड द्वारा अवैध कार्य को रुकवाए जाने के संबंध में वर्ष-2015 से आज तक पत्राचार किया जा रहा है. लेकिन, माफिया एवं संबंधित अधिकारियों की मिली भगत से बेची जा रही वक्फ सम्पत्ति पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही है. बोर्ड वक्फ में हुई वक्फ सम्पत्ति की अवैध बिक्री की जांच सीबीआई से कराए जाने की भी तैयारी कर रहा है.

रिजवी ने कहा कि एक तरफ मुख्य सचिव द्वारा सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि बोर्ड द्वारा भेजे गए पत्रों पर तत्काल कार्यवाही हो और दूसरी तरफ जिले के अधिकारी बेखौफ होकर निजी लाभ के चलते भू-माफिया को वक्फ सम्पत्ति बेचने की छूट दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि बोर्ड ने शुक्रवार को एक बार फिर इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, Waqf Board, Land Mafia, 100 Caror's Land Illegal Sold, Administration, Alligation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com