उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:
उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिपाही की गोली से एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की मौत की घटना पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर ही निशाना साधा है. ट्वीट के जरिए तीखी बात कही है. उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए यूपी में कानून व्यवस्था को मजाक बताया है. पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पैसे लेकर मुठभेड़ के नाम पर यूपी में हत्याएं हो रहीं हैं. राजभर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम साबित हुई है. राजभर ने यह आरोप एक ट्वीट करके लगाया है.
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री तथा सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष राजभर ने राजधानी लखनऊ में एक पुलिसकर्मी की ओर से एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले का अपने ट्वीट में जिक्र करते हुए लिखा है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था मजाक बनकर रह गयी है. उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मुठभेड़ के नाम पर धन लेकर हत्या की वारदात अंजाम दे रही है. प्रदेश में जुर्म का इकबाल कायम है. मुख्यमंत्री योगी न तो प्रदेश में अपराध कम करने में सफल हुए हैं और न ही जनता को सुरक्षा का एहसास करा पाए हैं. राजभर ने कहा कि कानून-व्यवस्था के नाम पर योगी सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है. उन्होंने विवेक तिवारी मामले की सीबीआई जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग भी की.
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले की जांच बहुत गंभीरता से करा रही है. कहीं किसी को बचाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है. जांच का परिणाम आने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी. रविवार शाम वृन्दावन में एक संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आए पचौरी ने कहा, ‘‘सरकार ने आरोप लगते ही दोनों पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया और उन्हें जेल भेज दिया. यद्यपि विपक्षी दल इस गंभीर मुद्दे पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे.सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ मृतक निजी कंपनी के अधिकारी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है.’ (इनपुट-भाषा से)
वीडियो-यूपी के मंत्री ओपी राजभर का विवादित बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Om Prakash Rajbhar, Om Prakash Rajbhar Taunts, UP Minister Om Prakash Rajbhar, Yogi Adityanath, Vivek Tiwari Murder Case, Fake Encounter Cases