सीसीटीवी फुटेज में दोनों गाड़ियां दिख रही हैं.
नई दिल्ली:
लखनऊ में आधी रात को गाड़ी नहीं रोकने पर पुलिस के हाथों मारे गए एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी (Vivek Tiwari) का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस बीच सबूत जुटाने के लिए SIT की टीम कल घटनास्थल पहुंची. अब विवेक की मौत से चंद मिनट पहले का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में मृतक विवेक तिवारी की कार और पुलिस की मोटरसाइकिल दिख रही है. दोनों गाड़ियां गोमतीनगर विस्तार के रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं. हालांकि इसके बाद आगे क्या होता है, यह साफ-साफ पता नहीं चल पा रहा है.
यह भी पढ़ें: मृतक विवेक की पत्नी ने सीएम योगी से पूछा सवाल, सीबीआई जांच की भी मांग की
गौरतलब है कि लखनऊ में बीते शनिवार तड़के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली से 38 साल के विवेक की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि पुलिस ने शख्स को गोली इसलिए मारी क्योंकि पुलिस चेकिंग के दौरान उसने अपनी SUV कार रोकने से पर इनकार कर दिया था. घटना रात के 1.30 बजे लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन इलाके की है. आरोपी दोनों पुलिसवाले के खिलाफ हत्या मामाला दर्ज किया गया है और उन दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है. साथ ही इस मामले में उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एसपी क्राइम की निगरानी में एसआईटी जांच चल रही है.
यह भी पढ़ें: विवेक तिवारी मर्डर: 'पुलिस अंकल! आप गाड़ी रोकेंगे तो पापा रुक जाएंगे...प्लीज गोली मत मारियेगा'
VIDEO:विवेक तिवारी की हत्या से पहले का सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Apple Executive Vivek Tiwari, Apple Executive Killed, Vivek Tiwari, Vivek Tiwari Death Case