राखी सिंह, विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी कांस्टेबल प्रशांत की पत्नी हैं.
- यूपी में पुलिस के सिपाहियों पर खुफिया नजर
- 10 अक्टूबर को लेकर वायरल हो रहा है एक मैसेज
- आरोपी कांस्टेबल की पत्नी ने की अपील
लखनऊ:
एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की लखनऊ में हत्या के मामले के बाद सोशल मीडिया पर सिपाहियों की बगावत को रोकने उत्तर प्रदेश को ओपी सिंह ने निगरानी शुरू कर दी है. इसके लिए खुफिया विभाग, एसटीएफ और एटीएस के लोगों को भी काम पर लगाया गया है. गौरतलब है कि आरोपी सिपाहियों की गिरफ्तारी के बाद बड़े पैमाने पर सिपाही सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ बगावती तेवर दिखला रहे हैं. इतना ही नहीं सिपाहियों ने बीते 5 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है और इसकी तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की. इन सारे घटनाक्रमों से परेशान पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों की देखरेख में सोमवार से सिपाहियों के लिए ट्रेनिंग शुरू की गई है. जिसके पहले बैच में 6 हजार सिपाही हिस्सा ले रहे हैं. इसमें लेक्चर देने पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि सभी सिपाहियों की सोशल मीडिया एक्टिविटी पर नजर है. हमने पुलिस विभाग की जिलों में तैनात सोशल मीडिया टीम भी लगाई है. अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. कई सिपाहियों को निलंबित भी किया गया है और कई बर्खास्त सिपाहियों की गिरफ्तारी हुई है.
विवेक तिवारी हत्याकांडः हत्यारोपी सिपाही के पक्ष में लिखने वाले पुलिसवालों पर एक्शन शुरू, सिपाही निलंबित
उधर मेरठ के एसपी खुफिया विभाग की एक चिट्ठी भी सामने आई है जिसमें उन्होंने वायरल हो रहे एक वाट्एसएप मैसेज का जिक्र किया है. जिसके मुताबिक सिपाहियों को 10 अक्टूबर को काम का बहिष्कार करने के लिए भड़काया जा रहा है. एसपी ने अपने चिट्ठी के जरिए खुफिया विभाग के लोगों को जानकारी जुटाने के लिए कहा है.

(मेरठ के एसपी क्षेत्रीय की चिट्ठी)
उधर विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी चौधरी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सिपाहियों से इस मामले में विरोध न करने की अपील कर रही हैं. वीडियो के अलावा उन्होंने चिट्ठी भी जारी की है.
राखी चौधरी की अपील
यूपी पुलिस की सोच बदलने के लिए ट्रेनिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Vivek Tiwari Murder Case