विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2024

गाजियाबाद के प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो वायरल, जानिए पेट्रोल पंप पर क्या किया ऐसा

Ghaziabad Viral Lovers: यूपी के गाजियाबाद में प्रेम का एक अलग ही रूप देखने को मिला. स्थिति यह थी कि प्रेमी अपनी ही प्रेमिका को गिरा-गिराकर पीट रहा था....पढ़िए पिंटू तोमर की रिपोर्ट...

गाजियाबाद के प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो वायरल, जानिए पेट्रोल पंप पर क्या किया ऐसा
गाजियाबाद में हुई इस घटना ने लिव इन रिलेशनशिप के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है.

Ghaziabad Viral Lovers: गाजियाबाद (Ghaziabad) में प्रेमी-प्रेमिका का एक वीडियो वायरल है. हालांकि, यह वीडियो उनके प्रेम के कारण वायरल नहीं हुआ है, बल्कि उनकी मारपीट के कारण वायरल हुआ है .इन दोनों के बीच "वो" की एंट्री होने के बाद सड़क पर ही तमाशा बन गया. प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पेट्रोल पंप पर सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा. शर्म की बात यह है कि लोग खड़े हुए तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे. 

5 साल से लिव इन रिलेशनशिप

पीड़ित लड़की के मुताबिक वह लड़के के साथ 5 साल से लिव इन रिलेशनशिप में है. दोनों एक साथ ही रहते हैं. पिटने वाली लड़की का आरोप है कि उसको एक बार पहले भी गैस की आग से जलाकर मारने की कोशिश की गई है. पीड़ित लड़की के मुताबिक अब यह युवक किसी और लड़की के साथ प्रेम प्रसंग में है, जिसके चलते इसको मारना चाहता है.

लोग वीडियो बनाते रहे

गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अर्थला इलाके में पेट्रोल पंप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक एक लड़की को रोड पर गिरा-गिरा कर पीट रहा है. लोग तमाशा देख रहे हैं, लेकिन किसी ने भी लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि उल्टे वीडियो बनाते रहे. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची, जो दोनों को पुलिस चौकी लाई है. यहां पिटने वाली लड़की ने बताया कि वह और आरोपी लड़का वीर सिंह पिछले 5 साल से लिव इन रिलेशनशिप में शहीदनगर के एक मकान में रहते हैं. 

क्या काम करते हैं दोनों

युवक डिलीवरी बॉय का काम करता है और लड़की फोनपे में काम करती है. पीड़िता के मुताबिक अब युवक का प्रेम प्रसंग किसी और लड़की के साथ चल रहा है. इसी कारण वह उसके साथ मारपीट करता है. लड़की का आरोप है कि एक बार घर में गैस ऑन करके भी इसको मारने की कोशिश की गई है. इस मामले में पुलिस हिरासत में बैठे आरोपी युवक से भी सवाल जवाब किए गए, लेकिन उसने चुप्पी साधे रखी.

कानपुर में दृश्यम फिल्म की तरह मर्डर, शादीशुदा महिला को जिम ट्रेनर से हुआ प्यार और फिर...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Viral Lovers, Lovers Fight Video, Girlfreind Boyfreind Fight, Boyfreind Beaten Girlfreind, Sahibabad Petrol Pump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com