विज्ञापन
This Article is From May 26, 2022

अपनी मालकिन को शेर से बचाने के भिड़ गया कुत्ता, घायल होने पर भी डटा रहा, लोग कर रहे हैं सलाम!

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर भी एक कुत्ते की वफादारी के खूब चर्चे हो रहे हैं. हो भी क्यों न जब उसने अपनी मालकिन की जान बचाने के लिए खुद को मौत के मुंह में धकेल दिया. अपनी बहादुरी से कुत्ते ने अपनी मालकिन की ज़िंदगी बचा ली.

अपनी मालकिन को शेर से बचाने के भिड़ गया कुत्ता, घायल होने पर भी डटा रहा, लोग कर रहे हैं सलाम!

इंसान के सबसे नज़दीक कुत्ते रहते हैं. वो इंसान के सबसे प्रिय जानवरों में से एक हैं. इसलिए इंसान कुत्तों को हमेशा अपने साथ रखता है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि कुत्ते सबसे वफादार जानवर होते हैं. समय-समय पर ये साबित भी करते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर भी एक कुत्ते की वफादारी के खूब चर्चे हो रहे हैं. हो भी क्यों न जब उसने अपनी मालकिन की जान बचाने के लिए खुद को मौत के मुंह में धकेल दिया. अपनी बहादुरी से कुत्ते ने अपनी मालकिन की ज़िंदगी बचा ली. सोशल मीडिया पर लोग कुत्ते की बहुत ही ज्यादा वाहवाही कर रहे हैं. हालांकि, मालकिन को बचाने के क्रम में कुत्ता घायल भी हो गया है.

तस्वीर देखें

शेर बहुत ही बलवान और ताकतवर होता है. वो अपने शिकार को आसानी से नहीं छोड़ता है. शेर को देखते ही लोग अपना रास्ता बदल देते हैं या कहीं छिप जाते हैं. मगर शेर की पूरी कोशिश रहती है कि वो अपने शिकार को कहीं जाने ना दे.

जानकारी के मुताबिक, एरिन विल्सन नाम की महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ उत्तरी कैलिफोर्निया में ट्रिनिटी नदी के पास हाइकिंग करने गई थीं. तभी पहाड़ी शेर ने महिला पर हमला कर दिया. हमला होने के बाद उसने अपने कुत्ते को आवाज़ लगाई. आवाज़ सुनते ही पालतू कुत्ते ने मालिकन को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं और शेर से लड़ भिड़ा. काफी मशक्कत के बाद वो शेर के चंगुल से अपनी मालकिन को बचा पाया. सोशल मीडिया पर लोग इस कुत्ते की बहादुरी के बारे में चर्चा कर रहे हैं

वीडियो देखें- IAS अधिकारी टहला सकें अपना डॉगी, इसलिए एथलीट्स से खाली कराया जाता था स्‍टेडियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog, Viral Video, Trending Video, Funny Video, Ajab Gajab Video, Dog Fight With Lion, Dog Save Owner, Animal Story, Dogs Lover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com