विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2018

वाराणसी पुल हादसा : सात इंजीनियरों समेत आठ गिरफ्तार

15 मई 2018 को कैंट इलाके में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के 2 बीम गिर पड़े थे जिसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

वाराणसी पुल हादसा : सात इंजीनियरों समेत आठ गिरफ्तार
वाराणसी में हुए फ्लाईओवर हादसे में 15 लोगों की जान गई थी (फाइल फोटो)
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 15 मई 2018 को कैंट लहरतारा इलाके में हुए फ्लाईओवर हादसे को लेकर शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई. इस मामले में तमाम जांच के बाद लगभग 2 महीने की कवायद पूरी कर सेतु निगम के 7 कर्मचारियों समेत एक ठेकेदार की गिरफ्तारी की गई. लंबे वक्त तक चली जांच के बाद यह कार्रवाई सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट रुड़की की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई. गौरतलब है कि 15 मई 2018 को कैंट इलाके में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के 2 बीम गिर पड़े थे जिसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

इस घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम भी घटनास्‍थल पर पहुंचे थे. CM ने इस पूरे प्रकरण की जांच हाई पावर कमेटी से कराए जाने की संस्तुति की थी जिसकी जांच रिपोर्ट 3 दिन बाद ही CM को सौंप दी गई थी. इसके बाद वाराणसी के जिलाधिकारी की तरफ से मजिस्ट्रेट  जांच और क्राइम ब्रांच भी जांच में जुटी थी. इसके अलावा देश के बड़े इंजीनियरों की टीम ने भी इस प्रकरण की जांच मौके पर पहुंच कर की थी और साक्ष्य जुटाए थे.

जांच की जिम्मेदारी देश की जानी-मानी संस्था सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट-रुड़की को सौंपी गई थी जिसकी जांच रिपोर्ट में तमाम तकनीकी पहलुओं को ध्यान रखते हुए मौके पर इस्तेमाल की गई सामग्री से लेकर अन्य चीजों के रिपोर्ट के आधार पर विवेचना पूर्ण कर. सेतु निगम के तत्कालीन परियोजना प्रबंधक से लेकर पूर्व परियोजना प्रबंधक, इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर सहित एक ठेकेदार की गिरफ्तारी की गई है.

इस बारे में एसएसपी वाराणसी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि इस पूरे प्रकरण की विवेचना में जिन लोंगों का नाम प्रकाश में आया है उनकी गिरफ्तारी हुई है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है. इन 8 लोगों के खिलाफ धारा 304, 308, 423, 3/8 सार्वजनिम संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत अनिश्चित हत्या समेत अन्य  धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. विवेचना पूर्ण होने के बाद या गिरफ्तारी की गई है.

VIDEO: वाराणसी : फ्लाइओवर हादसे में मरने वालों की संख्या 15 तक पहुंची
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi Flyover Collapse, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com