विज्ञापन

'हमारी अयोध्या के ऊपर किसी मंथरा और किसी मारीच की कुदृष्टि न पड़े': CM योगी

अयोध्या में दीपावली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और न ही ‘जय श्रीराम’ बोलने पर किसी पर लाठी-डंडे बरसाए जाएंगे.

'हमारी अयोध्या के ऊपर किसी मंथरा और किसी मारीच की कुदृष्टि न पड़े': CM योगी
CM योगी आदित्यनाथ
ANI

CM योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की निषाद बस्ती में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में कहा कि अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और ‘जय श्रीराम' बोलने पर किसी पर लाठी-डंडा नहीं बरसाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज की अयोध्या नई पहचान के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है और अब पंचकोसी, 14 कोसी तथा 84 कोसी परिक्रमा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा सकेगा. मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि भविष्य में अयोध्या पर किसी मंथरा या मारीच जैसी कुदृष्टि न पड़े और इसकी गौरवशाली विरासत सुरक्षित बनी रहे.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम ने निषादराज, माता शबरी, वानर और भालू समाज के सहयोग से राक्षसी शक्तियों के खिलाफ संघर्ष किया था. उसी प्रकार अयोध्या के विकास में निषाद समाज, नाविकों, माझियों, सफाईकर्मियों और जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान है.

उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्य करा सकती है, लेकिन इस विरासत को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों की भी है. मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाली पीढ़ियां नई अयोध्या के निर्माण में योगदान देने वाले इन लोगों को याद रखेंगी. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सफाईकर्मियों, नाविकों, माझियों, निषाद समाज के प्रतिनिधियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पार्षदों को सम्मानित किया तथा दीपावली उपहार देकर उनका आभार जताया.

ये भी पढ़ें : फेसबुक पर मुसलमानों को गरियाने से आप आगे नहीं बढ़ेंगे, ब्राह्मणों के आयोजन में बोले प्रशांत किशोर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath Ayodhya, Ayodhya Deepawali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com