विज्ञापन

स्कूल से लौट रही 6 साल की छात्रा का युवक ने किया अपहरण, फिर 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंका, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: 6 वर्षीय छात्रा स्कूल में छुट्टी होने के बाद पैदल घर लौट रही थी. इसी दौरान साइकिल सवार पतालू ने बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल पर बैठाकर डीहबाबा मंदिर के पास ले गया और वहां एक सूखे कुएं में फेंक दिया.

स्कूल से लौट रही 6 साल की छात्रा का युवक ने किया अपहरण, फिर 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंका, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी कमिश्नरेट के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कौवापुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बसंत पब्लिक स्कूल की एलकेजी की छह वर्षीय छात्रा का एक युवक ने अपहरण कर 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया. गनीमत रही कि ग्रामीणों की सतर्कता से बच्ची की जान बच गई. हालांकि घायलावस्था में बच्ची को तत्काल कादीपुर कलां स्थित निलांश अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार किया गया. मासूम के सिर में करीब 3 इंच गहरा घाव हो गया था. प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए. इधर, पुलिस ने देर रात आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया.

सूखे कुएं में बच्ची को फेंक दिया आरोपी

जानकारी के मुताबिक, कौवापुर निवासी इमरान की 6 वर्षीय बेटी सोमवार सुबह करीब 7 बजे स्कूल गई थी. छुट्टी के बाद वो पैदल घर लौट रही थी. इसी दौरान साइकिल सवार पतालू उर्फ ताज मोहम्मद उसे बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल पर बैठाकर फरार हो गया और बच्ची को छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के पास ले गया और वहां एक सूखे कुएं में फेंक दिया.

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला

कुआं करीब 70 फीट गहरा बताया जा रहा है. कुएं में गिरने के बाद बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला. घायलावस्था में बच्ची को तत्काल निलांश अस्पताल ले जाया गया, बच्ची के सिर में करीब तीन इंच गहरा घाव हो गया था, जिसका उपचार किया गया. 

आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी, थानाध्यक्ष चौबेपुर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी. वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देर रात आरोपी ताज मुहमद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने ताज मुहमद को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायर कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर की. गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: Mathura: दो दोस्तों के साथ ऑटो चालक ने दो नाबालिग बहनों के साथ किया गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद उन्हें ट्रेन में बैठाकर भागे आरोपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News, Varanasi News, Girl Kidnapped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com