विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2017

उत्तर प्रदेश: ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर की मौत 

जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिलडीह गांव में ताजिया जुलूस के दौरान रविवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश: ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर की मौत 
प्रतीकात्मक फोटो.
  • प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र की घटना
  • मुर्सलीन की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य जख्मी हो गए
  • कई अन्य स्थानों पर भी हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग
प्रतापगढ़: मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिलडीह गांव में ताजिया जुलूस के दौरान रविवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मोहर्रम के मौके पर ताजिये का जुलूस निकल रहा था. पांच लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. मुर्सलीन (15) की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य जख्मी हो गए.इसके अलावा प्रदेश में कई स्थानों पर ताजिया जुलूस के दौरान कई लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आने से घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें : घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, एक की मौत; लाखों का सामान खराब

कौशांबी में भी चपेट में आए 7 लोग
कौशांबी के मंझलपुर क्षेत्र में भी ताजिया जुलूस में चल रहे लोगों के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. वहां उनकी हालत स्थिर बतायी गई है. सीतापुर में रामकोट थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में भी ताजिया जुलूस में चल रहे लोग बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गए. इससे 12 लोग जख्मी हो गए.

VIDEO: मुआवज़े के लिए पावर ग्रिड टावर पर चढ़ा किसान
बरेली में 18 लोग आए चपेट में 
घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. चार लोगों को भर्ती किया गया, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया. उधर, बरेली के बहेड़ी कोतवाली इलाके में भी जुलूस में चल रहे लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. इससे 18 लोग जख्मी हो गए. एसडीएम ममता मालवीय ने बताया कि झुलसे लोगों का बहेड़ी सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, High Tension Wire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com