उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरान कर देने वाला है. एक युवती ने प्रेम प्रसंग मामले में धोखा खाने से आहत होकर सुसाइड कर लिया. अपने प्रेमी की उपेक्षा से आहत एक लड़की ने प्रेमी को वीडियो कॉल पर पहले तो उसे मनाती रही, लेकिन जब वह राजी नहीं हुआ तो उसने पंखे से लटक कर जान दे दी.
उत्तर प्रदेश: बागपत में हथियारबंद बदमाश बैंक से 15 लाख नकदी लूटकर हुए फरार
युवती का दोस्त वीडियो कॉल के दौरान युवती को तड़प कर मरते देखा लेकिन उसे रोकने का प्रयास नहीं किया. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में लड़के पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
Video: सेल्फी से हाजिरी लगाने का विरोध, दिन में 3 बार हाजिरी का फरमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं