विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2018

भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाने पर हमले का आरोप, शुरू हुई जांच, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बलिया में 'भारत माता की जय' का नारा लगाने पर छात्रों पर हमले का मामला सामने आया है.

भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाने पर हमले का आरोप, शुरू हुई जांच, जानें पूरा मामला
प्रतिकात्मक चित्र
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में 'भारत माता की जय' का नारा लगाने पर छात्रों पर हमले का मामला सामने आया है. बलिया के बिल्थरा रोड कस्बे के गांधी मुहम्मद अली मेमोरियल इंटर कॉलेज में ‘वन्दे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ बोलने पर पाबंदी के मामले ने सोमवार को हिंसक रुप ले लिया. विद्यालय में सुबह प्रार्थना सभा के बाद ‘भारत माता की जय’ के नारे के बाद एक वर्ग विशेष के छात्रों पर हमला किया गया, जिसमे चार छात्र घायल हो गये. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा के बाद ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे का विद्यालय के एक वर्ग विशेष के छात्रों ने उद्घोष किया. अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने विद्यालय के बारहवीं कक्षा के छात्र अनुज नारायण गौड़ की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा में मामला दर्ज हुआ है.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : मेरठ नगर निगम की पहली बैठक में 'वंदे मातरम' को लेकर हंगामा

अनुज ने शिकायत दी है कि उसने गत 5 अक्टूबर को सामाजिक कार्यकर्ताओं व मीडिया को बयान दिया था कि विद्यालय में भारत माता की जय बोलने पर कार्रवाई की जाती है। इससे क्षुब्ध होकर विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के कुछ शिक्षकों ने साजिश करके सोमवार दोपहर हमला करा दिया. उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार दोपहर में वह तीन अन्य छात्रों के साथ विद्यालय से बाहर जा रहा था कि विद्यालय गेट के समीप एकत्रित 20 - 25 की संख्या में अज्ञात लोगों ने उनपर लाठी, डंडा, चाकू आदि से हमला किया. इससे चार छात्र घायल हो गये. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना को देखते हुए बिल्थरा रोड कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. 

यह भी पढ़ें : आरएसएस न होता तो हम 'वंदे मातरम' के बारे में नहीं जान पाते: योगी आदित्यनाथ 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Matram, Bharat Mata Ki Jai Slogan Controversy, Bharat Mata Ki Jai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com