विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2019

यूपी: बच्चा चोरी के शक में मजदूरों पर भीड़ ने किया हमला, एक की पीट-पीटकर की हत्या, 8 जख्मी

यूपी के अमेठी स्थित एक गांव में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

यूपी: बच्चा चोरी के शक में मजदूरों पर भीड़ ने किया हमला, एक की पीट-पीटकर की हत्या, 8 जख्मी
मजदूरों पर भीड़ ने किया हमला
  • बच्चा चोरी के शक में मजदूरों पर भीड़ ने किया हमला
  • एक की पीट-पीटकर की हत्या, 8 जख्मी
  • इस घटना में 8 लोग घायल हो गये
यूपी:

अमेठी स्थित एक गांव में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना में 8 लोग घायल हो गये. इससे पहले यूपी के संभल में भी बच्चा चोरी के शक में एक शख्स की हत्या कर दी गई थी. यह शख्स अपने भतीजे को डॉक्टर के पास लेकर जा रहा था. वहीं अमेठी की घटना में जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि कई लोग धूल से सने हुए जमीन पर पड़े हैं और भीड़ उनपर चीख रही है. एक और वीडियो में चार पुलिस वाले एक शख्स को खींचकर ले जाते दिख रहे हैं.

अमेठी की सीनियर पुलिस अधिकारी ख्याति गर्ग ने बताया, 'प्रतापगढ़ के मजदूर अपना काम खत्म कर चुके थे और एक शराब की दुकान पर शराब लेने के लिए खड़े थे. यहां उनकी एक शख्स के साथ बहस हो गई जो नशे में था. मजदूरों ने इस शख्स की पिटाई कर दी और उसे वाहन के सामने धकेलने की कोशिश करने लगे. इस दौरान एक ग्रामीण ने दूर से यह वाकया देखा और उसे लगा कि मजदूरों द्वारा बच्चे का अपहरण किया जा रहा है.'

उत्तर प्रदेश: सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने फैलाई बच्चा चोरी होने की अफवाह, जांच में ऐसे सामने आई सच्चाई 

पुलिस ने बताया, 'बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने की वजह से बीते एक महीने में यूपी में कम से कम 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अभी तक कोई अफवाह सच साबित नहीं हुई है.' पुलिस ने कहा, 'हम ग्राम प्रधानों से मिल रहे हैं और उन अफवाहों के खिलाफ सार्वजनिक घोषणाएं कर रहे हैं जो मॉब लिंचिंग के रुप में सामने आ सकती हैं.' 

पुलिस ने बताया, 'बीते एक महीने में बुलंदशहर जिले में भीड़ द्वारा हमले के कम से कम 12 केस सामने आये हैं. बीते हफ्ते गाजियाबाद में भी एक महिला की पिटाई कर दी गई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.' महिला अपने पोते को लेकर शॉपिंग पर जा रही थी लेकिन उसे बच्चा चोर समझकर पीट दिया गया.

हिमाचल में बच्चा चोरी के शक में एक शख्स की पिटाई, सात लोग गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई जा रही है. खासतौर पर ये अफवाह व्हाट्सएप के जरिए फैलाई जा रही हैं. इसकी वजह से कई तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. 

Video: नहीं थम रहा बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा पिटाई का सिलसिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Child Kidnapper, Amethi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com