विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2019

उत्तर प्रदेश : उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली विभाग की सरचार्ज समाधान योजना 15 फरवरी तक बढ़ी

उत्तर प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सरचार्ज समाधान योजना 15 फरवरी तक बढ़ा दी है.

उत्तर प्रदेश : उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली विभाग की सरचार्ज समाधान योजना 15 फरवरी तक बढ़ी
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने योजना की समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सरचार्ज समाधान योजना 15 फरवरी तक बढ़ा दी है. ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस योजना की समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि सरचार्ज समाधान योजना का अभी तक बहुत अच्छा रिस्पॉन्स रहा है. इसी को देखते हुए इस योजना की तारीख 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है. श्रीकांत शर्मा ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सब स्टेशन पर लगने वाले कैंप में काउंटर की संख्या भी बढ़ाने का निर्देश दिया है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने निर्देश दिया है कि त्रुटिपूर्ण बिलों को भी दुरुस्त करने के काम में तेजी लाई जाए.

बिजली की सौभाग्य योजना के लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों, कंपनियों की खैर नहीं

इसके अलावा एसडीओ प्रत्येक कैंप में बिल रिवीजन के लिए खुद मौजूद रहें. विभाग के अनुसार अभी तक करीब 11 लाख उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया है. सरचार्ज के रूप में उपभोक्ताओं को लगभग 500 करोड़ रुपये की छूट प्रदान की गई है. गौरतलब है कि सरचार्ज समाधान योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के घरेलू व व्यावसायिक के 2 किलोवाट और कृषि श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है. इस योजना के अंतर्गत 100 फीसद तक ब्याज माफ होता है. योजना का लाभ लेने के लिए कलेक्शन सेंटर, जन सेवा केंद्र और ई- सुविधा सेंटर के जरिये रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. 

उत्तर प्रदेश में बिजली चोरों की जानकारी देने की अपील, सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त 

वीडियो : बिजली चोरों पर राज्यपाल का बयान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surcharge Samadhan Yojana, Uttar Pradesh, Shrikant Sharma, Shrikant Sharma BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com