विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2020

आगरा में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 12 हुए

आगरा में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है और विदेश से लौटे छह संक्रमितों से छह और लोग इसकी चपेट में आ गए.

आगरा में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 12 हुए
उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 तक पहुंच गई है.
आगरा:

आगरा में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है और विदेश से लौटे छह संक्रमितों से छह और लोग इसकी चपेट में आ गए. इस बीच प्रशासन ने 11 मार्च के बाद विदेश से लौटे लोगों को दो अप्रैल तक सूचना देने का निर्देश दिया है. अधिकारियों के अनुसार आगरा में कोरोना के मामले 12 हो चुके हैं जिनमें से आठ ठीक हो गए हैं.
डीएम प्रभु एन सिंह ने 11 मार्च के बाद विदेश से आगरा लौटने वालों को सूचना देने के लिए एक और मौका दिया है. ये लोग वाट्सऐप नंबर- 9458429778 पर मैसेज कर सकते हैं. इसमें उन्हें पांच बिंदुओं पर जानकारी देनी है. ऐसे लोग दो अप्रैल शाम सात बजे तक सूचना दे सकते हैं.

अधिकारियों के अनुसार सूचना नहीं देने पर कार्रवाई होगी. जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए विदेश से लौटने वालों की जांच अनिवार्य है. इस बीच शहर की मस्जिदों से 118 लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं. संदेह है कि इन लोगों ने दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में भाग लिया था. इन लोगों को पृथक किया गया है.

रवीश कुमार का प्राइम टाइम: कितने तैयार हैं हम और हमारे वैज्ञानिक?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com