विज्ञापन

UP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, शीर्ष स्तर पर 50% फेरबदल, इन नेताओं की छुट्टी तय!

UP BJP News: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की राज्य और क्षेत्रीय इकाइयों में बड़े स्तर पर बदलाव होने जा रहा है. पुनर्गठन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस बदलाव के गहरे मायने हैं.

UP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, शीर्ष स्तर पर 50% फेरबदल, इन नेताओं की छुट्टी तय!
यूपी बीजेपी संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी.
  • उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठन में 50 प्रतिशत तक बदलाव की तैयारी चल रही है
  • बीजेपी की छह क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्ष बदले जाएंगे और राज्य कार्यकारिणी में भी महत्वपूर्ण फेरबदल संभव है
  • युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए 7 मोर्चों के अध्यक्षों बदले जाएंगे, बूथ स्तर मजबूत किया जाएगा
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में जल्द ही बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी की यूपी इकाई में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. लंबे समय से इस बदलाव का इंतजार किया जा रहा था. बीजेपी संगठन में कई महीनों से बदलाव की चर्चा चल रही थी. इस बड़े बदलाव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. 

यूपी बीजेपी शीर्ष नेतृत्व में होगा 50% तक बदलाव 

 जानकारी के मुताबिक, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. कहा जा रहा है कि यूपी बीजेपी संगठन में 50% तक बदलाव की तैयारी चल रही है.  बीजेपी की सभी 6 क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्ष बदले जाएंगे. राज्य कार्यकारिणी में भी बड़े स्तर पर बदलाव संभव है.

यूपी बीजेपी के इन नेताओं की होगी छुट्टी

2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के 7 मोर्चों को नए अध्यक्ष मिल सकते हैं. संगठन में युवा चेहरों को तरजीह देने की तैयारी की जा रही है.  बीजेपी का बड़ा फोकस बूथ स्तर को मजबूत करने पर है. यूपी बीजेपी संगठन में होने वाले बदलाव के मद्देनजर लंबे समय से एक पद पर जमे नेताओं की छुट्टी होना तय मानी जा रही है. इस दौरान दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है.

पंकज चौधरी ने पूरी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी

बीजेपी संगठन में फेरबदल को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने यूपी पी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ से गहन चर्चा की. पंकज चौधरी ने इसे लेकर केंद्रीय नेतृत्व को पूरी रिपोर्ट सौंप दी है. 

PDA फॉर्मूले के मुकाबले की रणनीति

योगी कैबिनेट विस्तार के बाद अब संगठन में बदलाव की बारी है. इस दौरान पुराने क्षेत्रीय अध्यक्षों को राज्य इकाई में जगह मिल सकती है. वहीं नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अपनी टीम खुद बनाएंगे. PDA फॉर्मूले का मुकाबला करने की रणनीति पर जोर दिया जा रहा है. बता दें कि बीजेपी संगठन में कई महीनों से बदलाव की चर्चा चल रही थी. 2027 विधानसभा चुनाव मिशन को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. 

ये भी पढ़ें-'चार आने का काम' और फीता काटने जुटा मजमा! 90 मीटर की सड़क का उद्घाटन कर ट्रोल हुए अवधेश प्रसाद

लेखक के बारे में
img
अजय कुमार दुबे
Senior Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP BJP, UP BJP Major Changes, Pankaj Chaudhary, Up Bjp Sangathan, UP Assembly Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com