विज्ञापन

'चार आने का काम' और फीता काटने जुटा मजमा! 90 मीटर की सड़क का उद्घाटन कर ट्रोल हुए अवधेश प्रसाद

लोकसभा चुनाव 2024 में अवधेश प्रसाद अयोध्या जिले के फैजाबाद सीट से सांसद हैं. अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद बीजेपी को हराकर अवधेश प्रसाद ने खूब सुर्खिया बटोरी थी.

'चार आने का काम' और फीता काटने जुटा मजमा! 90 मीटर की सड़क का उद्घाटन कर ट्रोल हुए अवधेश प्रसाद
90 मीटर लंबी सड़क का उद्घाटन करते फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद (फोटो- एक्स पोस्ट)
  • उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 90 मीटर लंबी सड़क का भव्य उद्घाटन किया.
  • अवधेश प्रसाद ने अयोध्या में बीजेपी को हराकर 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से जीत हासिल की थी.
  • सड़क एक साल पहले बन चुकी थी लेकिन सांसद के समय न मिलने के कारण उद्घाटन देर से किया गया.
फैजाबाद:

काम 4 आने का लेकिन नाम चमकाने के लिए पूरा मजमा जुटा लिया. कहानी है उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की. जहां के समाजवादी पार्टी सांसद अवेध प्रसाद इन दिनों एक अलग ही कारण से चर्चा में है. दरअसल अवधेश प्रसाद ने अपने संसदीय क्षेत्र में एक 90 मीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया. मात्र 90 मीटर लंबी सड़क के उद्घाटन के लिए बकायदा शिलापट्ट लगाया गया. लोगों की भीड़ जुटी. नेता जी पहुंचे, लोगों ने उन्हें माला पहनाया, नारे लगाए. मतलब काम भले मामूली हो लेकिन नाम कमाने का मौका रहा तो मजमा पूरा लूट लिया.

अयोध्या में बीजेपी को हराकर सुर्खियों में आए थे अवधेश प्रसाद  

लोकसभा चुनाव 2024 में अवधेश प्रसाद अयोध्या जिले के फैजाबाद सीट से सांसद हैं. अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद बीजेपी को हराकर अवधेश प्रसाद ने खूब सुर्खिया बटोरी थी. आज भी लोग गाहे-बगाहे उनकी जीत की चर्चा करते रहते हैं. लेकिन अब 90 मीटर लंबी सड़क का धूम-धड़ाके के साथ उद्घाटन कर उनकी ट्रोलिंग हो रही हैं. 

सड़क के उद्घाटन के मौके पर सांसद जी के स्वागत में नारेबाजी करते लोग.

सड़क के उद्घाटन के मौके पर सांसद जी के स्वागत में नारेबाजी करते लोग.

एक साल पहले बन चुकी सड़क का उद्घाटन अब

दरअसल सांसद अवधेश प्रसाद के पुराने विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के हरदोइया अटका गांव में 90 मीटर की एक इंटरलॉकिंग सड़क एक साल पहले बनी थी. यह सड़क गांव के पुराने सपा नेता पृथ्वीराज यादव के घर के पास बनी थी. सड़क के बने लगभग 1 साल हो चुके थे, लेकिन लंबे समय तक सांसद को समय नहीं मिल पाया था कि उस सड़क का उद्घाटन कर दें. 

लोग ले रहे चुटकी- लंबी सड़क होती तो हेलीकॉप्टर से बरसाना होता फूल

उदघाटन समारोह के इंतजार में इस सड़क पर खूब घास-फूस जम गई है. काफी दिन बाद जब सांसद को सड़क की याद आई तो परसों बड़ी जोर-शोर और सांसद के भव्य स्वागत से इसका उद्घाटन हुआ है. गांव के पड़ोसी लोग अब यह चुटकी ले रहे हैं कि काश अगर सांसद जी कई किलोमीटर की सड़क बनवाते तो उनके स्वागत में बैंड बाजा डीजे और हेलीकॉप्टर से फूल बरसाना पड़ता.

यह भी पढ़ें - राम मंदिर पर ध्वजारोहण: फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- निमंत्रण मिलता तो पैदल चला जाता 

लेखक के बारे में
img
Pramod Shrivastava
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Awadhesh Prasad, Awadhesh Prasad Faizabad MP, Faizabad MP Awadhesh Prasad, 90-Meter-Long Road, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com