विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2019

'लुटेरी दुल्हन' ने शादी के बाद ससुराल वालों को खिलाया नशीला खाना, पैसे-जेवर लेकर हुई फरार

बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शादी के बाद एक दुल्हन ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ देकर घर में रखी नकद राशि और जेवर कथित रूप से लूटकर फरार हो गई.

'लुटेरी दुल्हन' ने शादी के बाद ससुराल वालों को खिलाया नशीला खाना, पैसे-जेवर लेकर हुई फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश:

बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शादी के बाद एक दुल्हन ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ देकर घर में रखी नकद राशि और जेवर कथित रूप से लूटकर फरार हो गई. पुलिस ने बताया कि मामला दातागंज कोतवाली के मोहल्ला छोटा परा का है. नौ दिसम्बर को प्रवीन की शादी आजमगढ़ की एक महिला से हुई थी.

नागरिकता कानून के खिलाफ RJD ने 21 दिसंबर को किया बिहार बंद का आह्वान

परिजनों का आरोप है कि गुरूवार रात को दुल्हन ने खाना बनाया था और उसने उसी में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था जिसे खाने के उपरांत घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए. सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर घर से फरार थी.

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे AMU के छात्र, तो स्वरा भास्कर ने Tweet कर कही ये बात...

परिजनों का कहना है कि शादी में उनके चार लाख रुपये खर्च हुए थे. एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र में इस प्रकार का एक मामला सामने आया है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com