विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2025

पीछे से मारी टक्‍कर, उड़ गए ऑटो के परखच्‍चे... आगरा में दर्दनाक हादसा, 3 की मौत

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर उस चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी. ऑटो फिरोजाबाद की ओर से आगरा आ रहा है, तभी सतली कट के पास यह हादसा हो गया.

पीछे से मारी टक्‍कर, उड़ गए ऑटो के परखच्‍चे... आगरा में दर्दनाक हादसा, 3 की मौत
टक्‍कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए.
  • आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने यात्रियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी.
  • इस हादसे में ऑटो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दो घायल हुए हैं.
  • घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं, पुलिस दोषी की तलाश में जुट गई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
आगरा:

उत्‍तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस ऑटो रिक्‍शा में बैठे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस सड़क हादसे में दो लोग घायल भी हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया. 

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर उस चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी. ऑटो फिरोजाबाद की ओर से आगरा आ रहा है, तभी सतली कट के पास यह हादसा हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

फिरोजाबाद की ओर से आगरा आ रहे ऑटो को तेज रफ़्तार वाहन ने इतनी तेज टक्कर मारी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. टक्कर के बाद बीच हाईवे पर ऑटो पलट गया. पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com