युपी पुलिस की एसआईटी टीम कर रही है मामले की जांच (प्रतीकात्मक चित्र)
नई दिल्ली:
- लखनऊ के दफ्तर में हुई थी हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या. आरोपियों ने पहले रेता था गला फिर मारी थी गोली.
- पुलिस ने कमलेश तिवारी की पत्नी की शिकायत में दर्ज किया था मामला. हत्याकांड की जांच के लिए बनाई गई है एसआईटी.
- पुलिस ने इस मामले की जांच में शुरू में पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था जिनमें से दो लोगों को छोड़ दिया गया. अभी पुलिस तीन से पूछताछ कर रही है.
- न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है.
- यूपी पुलिस ने कहा कि इस पूरे घटना में किसी आतंकी संगठन से जुड़ा मामला नहीं है.
- यूपी को कमलेश तिवारी की हत्या के बाद घटनास्थल से गुजरात की एक दुकान की मिठाई का डिब्बा मिला था. इसी के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई थी.
- पुलिस ने तीन 3 संदिग्ध लोग मोहिसन शेख सलीम, फैजान और रशीद अहमल को गुजरात में हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.
- डीजीपी के अनुसार इस पूरी घटना में कुल पांच लोग शामिल हैं, अभी दो और लोगों की पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
- यूपी पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों की अभी तक क्रिमिनल हिस्ट्री का पता नहीं चल सका है. पुलिस की टीम अभी मामले की जांच में जुटी है.
- यूपी पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी राशिद पठान ने ये प्लान बनाया था और मौलाना मोहसिन शेख ने प्रेरिक किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kamlesh Tiwari, UP Police, DGP Of UP Police