विज्ञापन

UP News: बुलंदशहर में बिजली के करंट से झुलसे चार मासूम, 'स्मार्ट मीटर की वजह से हुआ हादसा'

Electric Shot: बच्चों के इलाज करने वाले डॉक्टर अनुज ने बताया कि मारे पास चार बच्चे लाए गए थे, करंट से झुलसे हुए थे. हमने ट्रीटमेंट दिया, लेकिन बच्चों की 30-40ज्% परसेंट ऊपरी खाल जली हुई थी. बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है.

UP News: बुलंदशहर में बिजली के करंट से झुलसे चार मासूम, 'स्मार्ट मीटर की वजह से हुआ हादसा'
बुलंदशहर में बिजली के करंट से झूलसे चार मासूम बच्चे
NDTV
  • बुलंदशहर के चांदपुर इलाके में लगे स्मार्ट मीटर से करंट फैलने के कारण चार बच्चे गंभीर रूप से झुलसे
  • झुलसे बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में किया गया रेफर
  • बच्चे पानी में खेल रहे थे और अचानक करंट की चपेट में आ गए

Bulandshahar News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है.  दरअसल, यहां बिजली के करंट की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार मासूम बच्चे, रियांशु, विनायक, काव्या और अनमोल झुलस गए. हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

सभी चारों बच्चों को परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों नें दिल्ली रेफर कर दिया. बच्चों के इलाज करने वाले डॉक्टर अनुज ने बताया कि मारे पास चार बच्चे लाए गए थे, करंट से झुलसे हुए थे. हमने ट्रीटमेंट दिया, लेकिन बच्चों की 30-40ज्% परसेंट ऊपरी खाल जली हुई थी.  बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है.

'स्मार्ट मीटर से फैला करंट'

मामला बुलंदशहर नगर के चांदपुर इलाके के बर्फी देवी मोहल्ले का है. बताया जा रहा है कि रोज की तरह बच्चे घर के बाहर नहा रहे थे. इस दौरान गर्मी से राहत पाने के लिए मासूम बच्चे पानी से खेल रहे थे. तभी अचानक वहां करंट दौड़ गया. लोगों और परिजनों के मुताबिक करंट घर में लगे स्मार्ट मीटर से फैलने की बात कही जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि मीटर में किसी तकनीकी खराबी या लीकेज के चलते आसपास के क्षेत्र में बिजली फैल गई, जिसकी चपेट में आकर चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए. वहीं, बच्चों के परिजन योगेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे बाहर नहा रहे थे. तभी अचानक करंट आ गया. हम लोगों को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ. सब बच्चे अचानक गिर गए. इसके बाद तुरंत सभी को अस्पताल लेकर पहुंचे. फिलहाल, डॉक्टर इलाज कर रहे हैं.

बिजली विभाग पर लगे लापरवाही के आरोप

 हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. बच्चों की हालत देख परिजन घबरा गए और बिना देर किए उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी बच्चों को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली विभाग की ओर से मीटर और तारों की जांच की जाती, तो शायद यह हादसा टल सकता था. घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच डर का माहौल है और लोग अपने घरों के बिजली कनेक्शन को लेकर भी चिंतित नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Video: ‘पैर पड़ रहा हूं, मत मारो'… भीड़ उकसाती रही- ‘सिर छोड़, बाकी सब तोड़ दो', MP में आदिवासी के साथ बर्बरता

सूचना मिलने के बाद प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इस दौरान  पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर स्मार्ट मीटर में ऐसी क्या कमी थी, जिससे करंट फैल गया और चार मासूम उसकी चपेट में आ गए.

यह भी पढ़ें- नाबालिग की पहले की पिटाई फिर कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो, नोएडा के पीजी में हैवानियत की इंतहा

लेखक के बारे में
img
मो. इफ्तेखार अहमद
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bulandshahar, Uttar Pradesh News, Bulandshahar Crime News, Bulandshahar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com