विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2020

इंसान बना हैवान : UP के हमीरपुर में किराया न देने पर महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

जिला मुख्यालय के जेल तालाब मोहल्ले में एक महिला को पेड़ से बांध कर बर्बरता की गई. घटना का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

इंसान बना हैवान : UP के हमीरपुर में किराया न देने पर महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक महिला को मुक्त करवाया
हमीरपुर:

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में एक महिला के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला का घर खाली करवाने के लिए उसे पेड़ से बांध कर पीटा गया और उसके घर का समान बाहर सड़क पर फेंक दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाई गयी महिला को मुक्त करवाया. साथ ही मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आरोप है कि महिला ने घर का किराया नहीं दिया था. इसी वजह से उसे मारपीट कर उसका सामान घर से बाहर फेंक दिया गया.

जिला मुख्यालय के जेल तालाब मोहल्ले में एक महिला को पेड़ से बांध कर बर्बरता की गई. घटना का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. आरोप है कि इलाके के ही भगीरथ प्रजापति ने एक महिला को अपना मकान किराये पर दिया था. महिला ने कुछ महीनों बाद ही मकान का किराया देना बन्द कर दिया. इसी से नाराज होकर भगीरथ प्रजापति के परिजनों ने महिला को घर के बाहर पेड़ में बांध दिया और उसके बाद मारपीट करते हुए उसके घर का सारा सामान घर के बाहर फेंक दिया. इस दौरान, महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकीन किसी का दिल नही पसीजा. 

दवा लेकर लौट रहे पति को बदमाशों ने पेड़ से बांधा और महिला से किया गैंगरेप

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक महिला को मुक्त करवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. एएसपी संतोष कुमार ने कहा कि घटना में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

(रिपोर्ट- सलाहउद्दीन)

वीडियो: महिला के साथ गैंगरेप, जीभ काटी, डॉक्टर ने बताया- हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hamirpur, Landlord Tying Woman From Tree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com