विज्ञापन
This Article is From May 31, 2025

झांसी की एक शादी में कूलर की हवा के लिए चली कुर्सियां, वीडियो वायरल

शादी में जयमाला आदि रस्म के बाद बाराती फोटो खिंचवा रहे थे, तो कुछ खाना खा रहे थे. स्टेज पर दुल्हा-दुल्हन के लिए कूलर लगा था. कुछ बाराती इसी कूलर के सामने बैठ गये, जिससे हवा रुक गयी.

झांसी की एक शादी में कूलर की हवा के लिए चली कुर्सियां, वीडियो वायरल
झांसी की एक शादी में कूलर की हवा के लिए जमकर हुआ विवाद
झांसी:

उत्‍तर प्रदेश के झांसी में एक शादी का पंडाल, कूलर की हवा को लेकर जंग के मैदान में बदल गया. उत्‍तर भारत में इन दिनों पारा काफी ऊपर चढ़ा हुआ है. गर्मी का आलम ये है कि पसीना रुकता ही नहीं है. ऐसे में शादी में पहुंचे कुछ युवकों को जब गर्मी लगी, तो वे दुल्‍हा-दुल्‍हन के लिए लगे कूलर के सामने ही बैठ गए. ऐसे में स्‍टेज पर बैठे दुल्‍हा-दुल्‍हन का गर्मी से चेहरा लाल होने लगा. जब लड़की वालों ने उन्हें टोका, तो वे गुस्‍सा हो गये और विवाद शुरू हो गया. इसी बीच मोहल्ले के कुछ युवकों ने बारातियों के साथ देते हुए मारपीट शुरू कर दी. कुछ ही देर में शादी का पंडाल जंग के मैदान में बदल गया. इस दौरान दोनों ओर से जमकर कुर्सियां चलीं. सामान बिखर गया और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. 

झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा निवासी गनेशी रायकवार की बेटी की शादी 28 मई को थी और शादी का पंडाल मोहल्ले में लगाया गया था. बारात भी पड़ोस के ही मोहल्ले आवास विकास से आई थी. जयमाला आदि रस्म के बाद बाराती फोटो खिंचवा रहे थे, तो कुछ खाना खा रहे थे. स्टेज पर दुल्हा-दुल्हन के लिए कूलर लगा था.

कुछ बाराती इसी कूलर के सामने बैठ गये, जिससे हवा रुक गयी. यह देख वहां मौजूद लोगों ने बारातियों से हटने को कहा, तो वे उलझने लगे. इसी दौरान मोहल्ले के चार पांच युवक पंडाल में पहुंच गये और बारातियों का साथ देते हुए हंगामा व मारपीट शुरू कर दी और जमकर कुर्सियां फेंकी. काफी देर तक हंगामा चलता रहा और लोग बीच में ही खाना छोड़कर उठ गये. 

शादी में मारपीट की घटना की शिकायत लेकर दुल्हन की मां व भाई आज एसएसपी ऑफिस पहुंचे. इन्‍होंने एसएसपी से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है. इस बीच घटना का वीडियो भी किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोषियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Jhansi Wedding, Jhansi Wedding Video, Jhansi Wedding Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com