विज्ञापन

'यूपी चुनाव में मुस्लिम हो सपा का मुख्यमंत्री चेहरा', मुस्लिम संगठन ने चला दांव, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ से आगामी चुनाव में मुस्लिम सीएम चेहरा बनाने की मांग की है.

'यूपी चुनाव में मुस्लिम हो सपा का मुख्यमंत्री चेहरा', मुस्लिम संगठन ने चला दांव, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?
अखिलेश यादव से बड़ी मांग
बरेली:

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से बड़ी मांग की गई है. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का कहना है कि समाजवादी पार्टी को आगामी चुनाव के लिए मुस्लिम सीएम फेस सामने लाना चाहिए. मौलाना रजवी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर यह मांग की है. उनका कहना है कि प्रदेश में मुस्लिम आबादी लगभग 22 प्रतिशत है, इसलिए मुस्लिम समुदाय मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा मजबूत मानता है, इसलिए किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाना चाहिए. मौलाना रजवी की इस मांग के बाद प्रदेश की सियासत गर्माती दिख रही है.

यूपी चुनाव में हिस्सेदारी जरूरी: मौलाना रजवी

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा 'समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को मैंने एक पत्र लिखा है. उनके सामने 2027 विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मैंने अपनी बात रखी हैं. खासतौर पर मैंने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के जज्बात को याद दिलाया है और बताया है कि 22 प्रतिशत मुसलमान उत्तर प्रदेश में हैं और 7 प्रतिशत यादव जाति के लोग हैं. सबसे बड़ी हिस्सेदारी या बहुमत मुसलमानों का है. उनके पिता मुलायम सिंह यादव को कई बार मुख्यमंत्री बनाया गया है. खुद अखिलेश यादव को मुसलमानों ने मुख्यमंत्री बनाया. उनके भाई, चाचा, पत्नी और भतीजे में से किसी को विधानसभा तो किसी को लोकसभा में भेजना का काम मुसलमानों ने किया. इस तरह से पूरे यादव परिवार को मुसलमानों ने नवाजा है. अखिलेश यादव के परिवार पर मुसलमानों का बहुत बड़ा एहसान है. इस कारण मैंने पत्र के माध्यम से मांग की है कि 2027 के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर किसी मुसलमान की घोषणा करें.'

ये भी पढ़ेंः चांदी, हार, चरण पादुका, गदा... राम मंदिर से क्या-क्या चोरी हुआ? चढ़ावा विवाद के 4 बड़े चेहरे कौन हैं

'अखिलेश यादव को ऐलान करना चाहिए'

रजवी का कहना है कि अखिलेश यादव को चुनाव से पहले घोषणा करना चाहिए कि वह अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे, बल्कि एक मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. अखिलेश यादव अपनी पार्टी के किसी भी मुसलमान नेता को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान करें और उसी के चेहरे पर आगामी यूपी विधानसभा चुनाव लड़े. इससे 2027 के चुनाव में मु्सलमान उन्हें बड़ी संख्या में वोट देगा. अगर वह ऐसा करने में कामयाब नहीं होते हैं, तो मुसलमानों से उम्मीदें छोड़ देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने जिस जोश और जज्बे के साथ में 2022 में समाजवादी पार्टी का समर्थन किया था, 2027 में वे ऐसा नहीं करेंगे.'

चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी चुनावों की तैयारियों में जुटी हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं. लेकिन इस बीच मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की मांग के बाद यूपी की सियासी फिजा फिर से गर्माती दिख रही है.

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा मामला: सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट - सूत्र

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
अर्पित पांडे
चीफ सब एडिटर
पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय अर्पित पांडे NDTV में चीफ सब एडिटर पर कार्यरत है. 2018 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत के बाद Zee News, Ne... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Elecitons, Akhilesh Yadav 2027, Samajwadi Party Akhilesh Yadav, Up Election News, Up Election News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com