- प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को एक महत्वपूर्ण अवसंरचना उपहार दिया
- सीएम ने मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया
- सीएम योगी ने बीएसपी और एसपी पर विकास रोकने के आरोप लगाए और जेवर एयरपोर्ट को प्रदेश की उड़ान की नई पहचान बताया
यूपी के लोगों को आज पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट का बड़ा तोहफा दिया. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया. सीएम योगी ने एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर मिडिल ईस्ट संकट के बीच तेल कंपनियों को राहत देते हुए एक्साइज ड्यूटी घटाने पर पीएम मोदी का धन्यवाद किया. पेट्रोल-डीडल क निर्बाध आपूर्ति पर भी सीएम योगी ने पीएम की तारीफ की.सीएम योगी ने नोएडा एयरपोर्ट पर कहा कि यूपी ने 2017 से पहले जलालत झेली है और बीते सालों में केंद्र सरकार ने यूपी को इससे निकालने का काम किया है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतें न बढ़ने का धन्यवाद-सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि आज का अवसर पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है आपने देखा होगा कि कल रामनवमी के अवसर पर पूरे देश में उत्सव और उत्साह का माहौल था. पूरी दुनिया में अभी अव्यवस्था, अराजकता का माहौल है और दुनिया के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम हाई है। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 11-12 वर्षों से जो कार्य योजना नए भारत की बनी है आज वह हम सबको देखने को मिल रहा है. भारत के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम नियंत्रित हैं. उसकी आपूर्ति स्मूद बनाई गई है और कल के ऐतिहासिक फैसले में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर जीरो कर दिया है. मैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं.
2017 तक उत्तर प्रदेश ने लगातार उस अपमान को झेला...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले 11-12 वर्षों में आपने हर क्षेत्र में 'नए भारत' को 'विकसित भारत' के लक्ष्य की ओर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस यात्रा का एक अहम हिस्सा है.उत्तर प्रदेश के लोग अब आपके विजन को पूरा करते हुए, वैश्विक विमानन (aviation) मानचित्र पर देश को एक नई दिशा दे रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने अपनी अक्षमता के कारण देश और प्रदेश दोनों को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था. 2002 से 2017 तक उत्तर प्रदेश ने लगातार उस अपमान को झेला और ठहराव का शिकार रहा. हालांकि, पिछले 12 वर्षों में देश और पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने हमारी 'डबल-इंजन सरकार' के तहत जो तेज विकास देखा है, उससे हम उन बाधाओं को तोड़ रहे हैं और दुनिया के सामने एक नई पहचान पेश कर रहे हैं."
#WATCH | Greater Noida: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, "Prime Minister, over the last 11–12 years, you have taken significant steps to move 'New India' toward the goal of a 'Developed India' across every sector. The Noida International Airport is a vital part… pic.twitter.com/n9a4OOoqug
— ANI (@ANI) March 28, 2026
यह भी पढ़ें- कब शुरू होगी फ्लाइट, किन शहरों को फायदा, टिकट बुकिंग कैसे करें; नोएडा एयरपोर्ट से जुड़े इन सवालों के जवाब भी जानिए
योगी ने की किसानों की तारीफ
सीएम योगी ने पिछली सरकारों यानी बीएसपी-एसपी पर आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने विकास को रोक रखा था. सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि नोएडा एयरपोर्ट बनने में जेवर के किसानों का भी उतना ही योगदान है. यही नहीं, वहां के 1 लाख लोगों को रोजगार भी देने का आश्वासन सीएम योगी ने दिया है. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने ही इस एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था और अब उद्घाटन भी उन्हीं के हाथों संभव हुआ. सीएम योगी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट यूपी की उड़ान की नई पहचान बनेगा. किसानों को विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के लिए यहां के किसानों ने 13000 एकड़ जमीन दी. मैं किसानों को दिल से धन्यवाद करता हूं.
नोएडा एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का निशाना
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि देखो भाजपा का भ्रष्ट प्रबंध,7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद! उप्र के बाकी हवाई अड्डों का क्या हाल है ‘घास हटवाकर' ये भी तो देख लिया जाए. भाजपा में अरबों का निर्माण सिर्फ अपनों को ठेके बांटकर, कमाई को बांटने के लिए होता है.इन्हें न तो कोई हवाई अड्डा चलाना है, न उड़ान योजना में कोई हवाई जहाज़ उड़ाना है, इन्हें तो बस कमाना है.
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, यूपी को मिला नया 'जेवर'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं