दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी नुकसान की खबर नहीं है. फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई.
फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी नुकसान की खबर नहीं है. फायर डिपार्टमेंट को सुबह 10:53 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिली थी और तुरंत फायर टेंडेर भेज गए. फ्लाइट सुरक्षित लैंड हुई.
🔴 #BREAKING | दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग#IGIAirport | #Indigo | #EmergencyLanding | @AnjeetLive | @mukeshmukeshs
— NDTV India (@ndtvindia) March 28, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO pic.twitter.com/nUVm4N3T4n
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट 6E 579 विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही थी. विमान जब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था, तभी इमरजेंसी की कॉल मिली. इसके बाद 10:39 बजे इमरजेंसी लागू कर दी गई और विमान ने 10:53 बजे लैंडिंग की. विमान में 161 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित उतार लिया गया है. फिलहाल सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है.
यह भी पढ़ेंः 28 मार्च से शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें कौन-कौन सी एयरलाइन्स भरेंगी उड़ान?
यह भी पढ़ेंः सरकार ने कैपिंग हटाई, अब एयरलाइंस खुद तय करेंगी किराया! क्या बढ़ जाएंगे फ्लाइट टिकट के दाम?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं