विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2018

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: अयोध्या में बनेगी भगवान राम की मूर्ति

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बनेगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: अयोध्या में बनेगी भगवान राम की मूर्ति
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
अयोध्या: सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बाद अब अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बनेगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया. सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति का निर्माण होगा. यह मूर्ति खूले में नहीं, बल्कि इनसाइड होगी. बता दें कि बीते कई दिनों से ऐसी खबर थी कि सीएम योगी जल्द ही सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर अयोध्या में राम मूर्ति का ऐलान कर सकते हैं. मगर आज उन्होंने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी. उन्होंने कहा कि भगवान राम की मूर्ति को लेकर आर्किटेक्चर से बातचीत हो रही है. 

संतों ने राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार से अध्यादेश लाने या काननू बनाने की मांग की

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीराम की एक दर्शनीय मूर्ति स्थापित हो, भूमि के अनुसार उसके बार में हम चर्चा करेंगे. पूज्यनीय मूर्ति मंदिर में होगी, लेकि एक दर्शनीय मूर्ति भी होगी, जो यहां की पहचान बन सके. हम वो सारी व्यवस्थाएं करेंगे, जिससे आस्था का सम्मान भी हो और अयोध्या की पहचान बन सके. 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात ने कहा कि अयोध्या में भगवान की राम की मूर्ति अयोध्या के लिए स्तंभ चिन्ह होगा. उन्होंने संकेत दिया कि सरदार पटेल की स्टैच्यू की तरह ही यह भी एक मेगा प्रोजेक्ट होगा. वहीं, विवादित रामजन्मभूमि स्थल पर राम मंदिर के निर्माण को लेकर सीएम योगी ने कहा कि मंदिर यहां था और यहीं रहेगा, मगर जो भी होगा वह संविधान के दायरे में रहकर होगा. 

'अयोध्या में राम मंदिर के मसले पर सुप्रीम कोर्ट को डरा-धमका रहा है आरएसएस'

बता दें कि बीते दिनों सपा नेता आजम खान ने भी कहा था कि सरदार पटेल की मूर्ति की तरह अयोध्या में भी भगवान राम की मूर्ति बने. इतना ही नहीं, उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी ऊंची मूर्ति के निर्माण की बात कही थी. 

VIDEO: प्राइम टाइम: राम मंदिर का मुद्दा फिर क्यों गर्माने लगा?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Statue, Ayodhya, Lord Ram Statue, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com