यहां नांगल सोती थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की पिटाई की सूचना मिलने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव तिसोतरा मे देवेन्द्र (22) ने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया था और बुधवार की सुबह उसकी निजी अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि उसकी मौत की खबर लगने पर इसी गांव की सोनिया (21) ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली.
भाषण चोरी के आरोपों को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने किया खारिज, कहा- मेरा बयान दिल से था
थाना प्रभारी वली मौहम्मद के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि देवेन्द्र को सोनिया ने मंगलवार को परिजनों द्वारा पिटाई की जानकारी दी थी. इससे क्षुब्ध होकर देवेन्द्र ने जहर खा लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि आज सोनिया को जब देवेन्द्र की मौत की खबर लगी तो उसने भी आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार सोनिया और देवेन्द्र के प्रेम संबंधों को लेकर परिजन खफा थे.
(इनपुट भाषा से)
Video: चेन्नई में कैमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं