विज्ञापन
This Article is From May 05, 2018

UP : अमेठी में फसल बेचने के लिए लाइन में लगे किसान की मौत

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है. यहां अपनी फसल बेचने के लिए लाइन में खड़े एक किसान की मौत हो गई.

UP : अमेठी में फसल बेचने के लिए लाइन में लगे किसान की मौत
किसान की मौत के बाद मौके पर इकट्ठा भीड़
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है. यहां अपनी फसल बेचने के लिए लाइन में खड़े एक किसान की मौत हो गई. हालांकि अभी मौत की साफ वजह पता नहीं चल पाई है. एसडीएम देवी दयाल ने कहा कि, बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. ताकि मौत की वजह पता लग सके. मामले की जांच की जा रही है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दूसरी तरफ, यूपी के ही संभल जिले में एक और वाकया सामने आया है. यहां दो किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. (ANI से इनपुट के साथ) 

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले- 15 सालों में सिंगापुर की तरह विकसित होगा अमेठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com