विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2020

अयोध्या पहुंचे उद्धव ठाकरे ने की राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को यूपी के अयोध्या में पहुंचे. जहां उन्होंने अपनी तरफ से एक करोड़ रुपए की राशि राम मंदिर निर्माण के ट्रस्ट को देने का फैसला किया.

अयोध्या पहुंचे उद्धव ठाकरे ने की राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
अयोध्या:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को यूपी के अयोध्या में पहुंचे. जहां उन्होंने अपनी तरफ से एक करोड़ रुपए की राशि राम मंदिर निर्माण के ट्रस्ट को देने का फैसला किया. वहीं, अयोध्या आंदोलन के समय महाराष्ट्र से कई कारसेवक आए थे, इसलिए मैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्ताव रखता हूं कि यहां पर महाराष्ट्र भवन निर्माण कराने के लिए तैयार हैं. ताकि महाराष्ट्र से आए लोगों को यहां रुक सके. 

Yes बैंक संकट के बीच महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजि‍त पवार ने राज्‍य सरकार के पैसों को लेकर कही यही बात...

इससे पहले शिवसेना की ओर से कहा गया है कि उसकी विचारधारा में कोई बदलाव नहीं आया है. अपने पूर्व सहयोगी दल बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना' में कहा कि भगवान राम और हिंदुत्व किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं है. शिवसेना ने कहा कि राकांपा और कांग्रेस वाली महा विकास अघाड़ी सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं जो उन लोगों के लिए दुख की बात है जिन्होंने दावा किया था कि यह नयी गठबंधन सरकार 100 घंटे से ज्यादा नहीं चलेगी.

संपादकीय में कहा गया है, ''जिनकी सरकार 80 घंटे ही चल पाई वे दावा कर रहे थे कि ठाकरे सरकार 100 घंटे तक भी नहीं चलेगी. लेकिन इस एमवीए सरकार ने न केवल उन्नति की बल्कि अपने प्रदर्शन से लोगों के मन में भरोसा भी कायम किया.''

शिवसेना देवेंद्र फड़णवीस सरकार के दूसरे कार्यकाल का जिक्र कर रही थी. यह सरकार पिछले साल नवंबर में महज 80 घंटे ही चल पाई थी.  सामना में कहा गया है, 'मुख्यमंत्री ठाकरे के अयोध्या दौरे का स्वागत किया जाना चाहिए क्योंकि वह भगवान श्री राम के चरणकमलों में सरकार द्वारा किए गए कामों के पुष्प अर्पित कर रहे हैं.' संपादकीय में कहा गया है कि ठाकरे की अयोध्या यात्रा को लेकर उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने कई सवाल खड़े किए. इसमें कहा गया है, 'कोई भी सरकार का समर्थन कर सकता है लेकिन उद्धव ठाकरे और शिवसेना बाहर तथा अंदर से एक जैसे ही रहेंगे. विचारधारा में कोई बदलाव नहीं आया है. भगवान श्री राम और हिंदुतव किसी एक पार्टी की संपत्ति नहीं है.' 

औरंगाबाद हवाई अड्डे का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज हवाई अड्डा किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी की टिप्पणी कि हिंदू समुदाय भाजपा का पर्याय नहीं है और भाजपा का विरोध करने का मतलब हिंदुओं का विरोध नहीं है, का जिक्र करते हुए शिवसेना ने कहा कि इसी तरह अयोध्या सभी का है.  शिवसेना ने कहा कि बाल ठाकरे ने दुनिया भर के हिंदुओं में मंदिर के निर्माण को लेकर भरोसा पैदा किया था. पार्टी ने कहा कि महाराष्ट्र को भगवान श्रीराम और छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा दिखाए रास्ते पर चलाया जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, One Crore Rupees, Ram Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com