प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरनगर:
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में एक बार फिर से दलितों के साथ अत्याचार का मामला सामने आया है. मुजफ्फरनगर जिले के तुगलकपुर गांव में काम करने से इनकार करने पर दो दलितों की कथित तौर पर पिटाई के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
काम करने से मना किया तो ऊंची जाति के बाप-बेटे ने काटी दलित महिला की नाक
मोनू ने बताया कि 20 जुलाई को काम करने से इनकार करने पर महक सिंह और दो अन्य ने उसे और उसके चाचा की पिटाई कर दी. हालांकि, पीड़ित ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया. क्षेत्राधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत कल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और मामले की एक जांच शुरू कर दी गयी है.
एक इसी तरह का मामला पिछले साल अगस्त में मध्य प्रदेश के सागर जिले से आया था. जब रेंवझा गांव में मजदूरी से मना करने पर ऊंची जाति के परिवार के बाप-बेटे ने 35 वर्षीय दलित महिला की कथित रूप से नाक काट दी थी और उसके पति को बुरी तरह से पीट था. आरोपी नरेन्द्र सिंह (32) और उसके पिता साहब सिंह ने राघवेन्द्र धानक (40) एवं उसकी पत्नी जानकी को अपने घर पर आने और मजदूरी का काम करने को कहा.
बिहार के मुजफ्फरपुर में दलित महिला को खाट से बांधकर जलाया
उन्होंने कहा कि जब राघवेन्द्र ने काम करने से मना कर दिया, तो बाप-बेटे भड़क गये और दोनों ने उसे गाली-गलौज देने के साथ-साथ उसकी बुरी तरह से डंडे से पिटाई कर दी. बागरी ने बताया कि जब जानकी अपने घायल पति को अस्पताल ले जा रही थी, इसी दौरान सोमवार को ही नरेन्द्र एवं साहब ने उसकी नाक जख्मी कर दी.
VIDEO: गुजरात : जूते पहनने पर नाबालिग की बेरहमी से पिटाई
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dalit Beaten Up, Muzaffarnagar, Uttar Pradesh