विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2019

Video : मामूली बहस में दो पुलिसकर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, किए गए सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में दो पुलिसकर्मियों को एक शख्स के साथ बेरहमी से मारपीट के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.

Also Read in
  • सिद्धार्थनगर की घटना
  • दो पुलिसकर्मी निलंबित
  • राहगीर ने बनाया वीडियो
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में दो पुलिसकर्मियों को एक शख्स के साथ बेरहमी से मारपीट के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है. उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं. हालांकि मारपीट की घटना क्यों हुई इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स और पुलिसकर्मियों के बीच ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर बहस हुई थी. जिस समय पुलिसकर्मी युवक को मार रहे थे उसके साथ एक छोटा बच्चा भी था जो मारे घबराहट के इधर-उधर भाग रहा था.  इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया. 
 

चिन्मयानंद से SIT ने बीती रात 7 घंटे तक की पूछताछ, अब तक रेप के मामले में FIR दर्ज नहीं

जिन दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है उनके नाम इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा और हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रसाद है. बताया जा रहा है कि इस घटना में युवक के साथ मौजूद बच्चा भी और उसके हाथ भी चोट आई है.  वहीं वीडियो में कुछ राहगीर पुलिसकर्मियों से रहम की भी अपील कर रहे हैं ताकि बच्चे को वह युवक घर पहुंचा सके. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Police, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com