विज्ञापन

बदायूं: तीन मुस्लिमों के साथ मारपीट, टोपी उतरवाने का भी आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

यूपी के बदायूं में तीन मुस्लिमों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना के दो वीडियो भी वायरल हुए थे. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बदायूं: तीन मुस्लिमों के साथ मारपीट, टोपी उतरवाने का भी आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
social media
  • उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में तीन मुस्लिमों के साथ मारपीट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं
  • रुदायन नगर पंचायत के अक्षय कुमार ने स्कूटी का हॉर्न बजाकर मुस्लिम युवकों को सड़क किनारे हटने को कहा था
  • जब उन्होंने हटने से इनकार किया तो अक्षय ने मारपीट की और युवकों को अपनी टोपी उतारने को कहा था
बदायूं:

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में तीन मुस्लिम लोगों के साथ मारपीट करने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इनमें एक वीडियो में हिंदू युवक मुस्लिम लोगों के साथ मारपीट कर रहा है, जबकि दूसरे में उनकी टोपी उतरने की बात की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

मामला जिले इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रुदायन नगर पंचायत का है. यहां के वार्ड आठ के रहने वाले अक्षय कुमार उर्फ छोटू  ने स्कूटी का हॉर्न बजाया. इसी दौरान सहसवान कोतवाली के महिउद्दीनपुर के रहने वाले अब्दुल सलाम अपने दो दोस्त- जावेद और आरिफ के साथ खड़े थे. अक्षय ने हॉर्न बजाकर उन्हें सड़क किनारे हटने को कहा, लेकिन अब्दुल सलाम और उनके साथी सड़क पर ही खड़े रहे. इसके बाद अक्षय ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसका वीडियो किसी ने बना लिया. इतना ही नहीं, उन्हें दौड़ाकर कहा गया कि अपनी टोपी उतारो, जिसे उन्होंने उतारकर जेब में रख लिया. दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

पुलिस ने दर्ज किया केस

इसके बाद अब्दुल सलाम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. अब्दुल सलाम के परिजनों ने आरोप लगाया कि हाईवे पर जाने का रास्ता पूछा था. इसी बात को लेकर मारपीट हो गई और उनसे टोपी उतरवाई गई. थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि मुस्लिमों के साथ मारपीट करने वाले युवक पर केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है और इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badayun, Badayun News, Uttar Pradesh Crime News, Muslim Men Assaulted, Mulims Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com