विज्ञापन

Success Story: किसान की बेटी बनी सब इंस्पेक्टर, 23 साल की अंजल‍ि ने दूसरे प्रयास में हास‍िल की सफलता

अंजलि की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो असफलता के बाद निराश हो जाते हैं. उन्होंने साबित कर दिया कि एक असफल प्रयास अंत नहीं होता, बल्कि नई शुरुआत का अवसर होता है.

Success Story: किसान की बेटी बनी सब इंस्पेक्टर, 23 साल की अंजल‍ि ने दूसरे प्रयास में हास‍िल की सफलता
  • 23 साल की अंजली ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की
  • अंजलि का कहना है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता जरूर मिलती है
  • इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया

यूपी के हरदोई में रहने वाली 23 साल की अंजली ने उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. सुरसा थाना क्षेत्र के खुटेहना गांव के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंजली की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है. 

अंजली के पिता राम मूर्ति किसान हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं. परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं, जिनमें अंजली सबसे बड़ी हैं. परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी. वह हरदोई शहर के आवास विकास क्षेत्र में रहकर एक कोचिंग संस्थान से तैयारी कर रही थीं. 

असफलता के बाद भी नहीं मानी हार

अंजलि ने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा भी दी थी, लेकिन रनिंग टेस्ट में सफल नहीं हो सकीं. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और पूरे समर्पण के साथ अपनी तैयारी जारी रखी. लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर वर्ष 2025 में आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर अपना सपना पूरा कर लिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

सफलता के ल‍िए द‍िया ये मंत्र 

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और कोचिंग संस्थान के शिक्षकों को दिया. अंजलि का कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता जरूर मिलती है. शैक्षिक रूप से भी अंजली का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने वर्ष 2018 में हाईस्कूल और वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट की परीक्षा सुरसा स्थित दयानंद इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की. इसके बाद हरदोई शहर के आर कन्या डिग्री कॉलेज से स्नातक (बीए) की पढ़ाई पूरी की. 

युवाओं के ल‍िए प्रेरणा हैं अंजल‍ि की सफलता 

अंजलि की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो असफलता के बाद निराश हो जाते हैं. उन्होंने साबित कर दिया कि एक असफल प्रयास अंत नहीं होता, बल्कि नई शुरुआत का अवसर होता है. आज उनकी सफलता पर परिवार, गांव और क्षेत्र के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं. 
 

यह भी पढ़ें- Success Story: पिता होमगार्ड, बेटा बना SDM; 24 साल के विश्वजीत ने दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, Hardoi News, Motivation Story, UP News, UP Police Sub Inspector Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com