विज्ञापन

मोपेड पर सवार मिले 6 लोग, पकड़े जाने पर बोला अभी तो तीन कम है, मैं 9 को बैठा कर ले जाता हूं

Forizabad News: फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड का बताया जा रहा है. यहां टीवीएस मोपेड पर एक या दो नहीं, बल्कि कुल छह लोग सवार होकर बेखौफ सड़क पर चल रहे थे. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक के साथ गाड़ी पर छोटे-छोटे बच्चे भी बैठे हुए हैं. हैरानी तो तब हुई, जब वीडियो बना रहे एक युवक ने चालक से सवाल किया कि वह इस गाड़ी पर कितनी सवारियां बैठा लेता है. इस पर चालक ने बेहद लापरवाही भरा जवाब देते हुए कहा, "अभी तो सिर्फ छह हैं, मैं तो नौ सवारी भी बैठा लेता हूं."

मोपेड पर सवार मिले 6 लोग, पकड़े जाने पर बोला अभी तो तीन कम है, मैं 9 को बैठा कर ले जाता हूं
मोपेड पर सवार मिले 6 लोग, पकड़े जाने पर बोला अभी तो तीन कम है, मैं 9 को बैठा कर ले जाता हूं
jitendta Kishor
  • फिरोजाबाद में एक टीवीएस मोपेड पर छह लोग सवार होकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आए
  • मोपेड चालक ने कहा कि ये तो 6 हैं, मैं तो नौ लोग भी एक साथ सवार करता हूं
  • यातायात नियमों के अनुसार दोपहिया वाहन पर चालक सहित केवल दो लोग ही सवार हो सकते हैं

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को ताक पर रखकर एक ही मोपेड पर 6 लोग सवार नजर आई. इसमें सबसे खास बात ये है कि इस तरह से वाहन चलाने वाले को कोई अफसोस नहीं दिखा कि ऐसा करने से उनके पूरे परिवार की जान खतरे में पढ़ सकती है. इसके उलट कैमरे में कैद होने पर यह कहता हुआ दिखा कि अभी तो तीन कम है, मैं 9 लोग बैठकर चलाता हूं.

मामला फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड का बताया जा रहा है. यहां टीवीएस मोपेड पर एक या दो नहीं, बल्कि कुल छह लोग सवार होकर बेखौफ सड़क पर चल रहे थे. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक के साथ गाड़ी पर छोटे-छोटे बच्चे भी बैठे हुए हैं. हैरानी तो तब हुई, जब वीडियो बना रहे एक युवक ने चालक से सवाल किया कि वह इस गाड़ी पर कितनी सवारियां बैठा लेता है. इस पर चालक ने बेहद लापरवाही भरा जवाब देते हुए कहा, "अभी तो सिर्फ छह हैं, मैं तो नौ सवारी भी बैठा लेता हूं." इस बयान से साफ जाहिर होता है कि लोगों के मन में न तो कानून का डर है और न ही अपनी जान की परवाह है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Forizabad News, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com