विज्ञापन

2 बीवियां और 18 बच्चे, यूपी में पूर्व प्रधान की हत्या कर गर्लफ्रेंड ने बोरे में डालकर नहर में फेंका, ये थी वजह

Pratapgarh murder case: पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन 18 मार्च को अपने घर से निकले थे, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जब जांच शुरू की और कॉल डिटेल्स खंगाली, तो कड़ियां सुमन गौतम नाम की महिला से जुड़ीं.

2 बीवियां और 18 बच्चे, यूपी में पूर्व प्रधान की हत्या कर गर्लफ्रेंड ने बोरे में डालकर नहर में फेंका, ये थी वजह
Pratapgarh crime
  • प्रतापगढ़ जिले के सुमेरपुर गांव के पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन की उनकी प्रेमिका ने हत्या कर दी थी
  • मृतक के दो विवाह और 18 बच्चे थे, हत्या का कारण प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग का आरोप था
  • हत्या के तीन दिन बाद शव नहर किनारे बोरे में बंद मिला, पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया

यूपी के प्रतापगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रिश्तों के कत्ल की एक रूह कंपा देने वाली कहानी उजागर हुई है. सुमेरपुर गांव के पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की हत्या कर दी गई. चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी हत्या की मास्टरमाइंड उसकी प्रेमिका ही निकली. मुस्तका की प्रेमिका के अलावा दो बीवियां और 18 बच्चे थे.

लापता होने के तीन दिन बाद मिला शव

पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन 18 मार्च को अपने घर से निकले थे, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जब जांच शुरू की और कॉल डिटेल्स खंगाली, तो कड़ियां सुमन गौतम नाम की महिला से जुड़ीं. 21 मार्च को पुलिस ने सुमन को हिरासत में लिया, जिसके बाद इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ. रविवार को पुलिस ने मृतक का शव एक नहर के किनारे बोरे में बंद बरामद किया.

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की थी हत्या

जांच में यह बात सामने आई है कि मुस्तका और सुमन के बीच प्रेम संबंध थे. आरोपी महिला का आरोप है कि पूर्व प्रधान उस पर मिलने के लिए लगातार दबाव बना रहा था और उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था. इसी प्रताड़ना से छुटकारा पाने के लिए सुमन ने अपने भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर मुस्तका को रास्ते से हटाने का मन बना लिया.

कैसे रची साजिश?

18 मार्च की रात सुमन ने मुस्तका को अपने मायके बुलाया. वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर पूर्व प्रधान की बेरहमी से हत्या कर दी. पहचान छिपाने और पकड़े जाने के डर से शव को बोरे में भरकर दूर नहर के पास फेंक दिया गया.

18 बच्चों के पिता थे मुस्तका

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. मृतक मुस्तका गुलशन की दो पत्नियां और 18 बच्चे हैं. इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, "कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से आरोपी महिला तक पहुंचा गया. शुरुआती पूछताछ में महिला ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर हत्या की बात स्वीकार की है."
 

लेखक के बारे में
img
Amitendra Srivastava
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pratapgarh Crime, Pratapgarh Murder Case, UP Crime News, Former Village Head Murder, Girlfriend Murdered Lover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com