विज्ञापन

इटावा: बकेवर में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, चोरी की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा

उत्तर प्रदेश के इटावा में बकेवर पुलिस ने चेकिंग के दौरान हमला करने वाले दो शातिर चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इनमें से एक भरथना थाने का हिस्ट्रीशीटर है. आरोपियों के पास से चोरी का सोना-चांदी, नकदी और अवैध हथियार बरामद हुए हैं. पुलिस ने इनके जरिए चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

इटावा: बकेवर में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, चोरी की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा
  • इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो आरोपी घायल गिरफ्तार हुए
  • गिरफ्तार आरोपियों में से एक भरथना थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिस पर हत्या की साजिश समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं
  • आरोपियों ने हाल ही में बकेवर क्षेत्र में दो बड़ी चोरी की वारदातों को कबूल किया

उत्तर प्रदेश के इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. गिरफ्तार आरोपियों में से एक भरथना थाने का हिस्ट्रीशीटर है. मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक आरोपी के दोनों पैरों में और दूसरे के दाहिने पैर में चोट आई है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) इटावा, बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में बकेवर पुलिस नगला बरी विशुनामई तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए. पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने लगे. पुलिस की दूसरी टीम ने तत्काल घेराबंदी की. खुद को दोनों तरफ से घिरा देख बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर सागर उर्फ शिवम और उसका साथी मोनू घायल हो गए, जिन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया. 

etawah bakewar police encounter two burglars arrested history sheeter chori khulasa

etawah bakewar police encounter two burglars arrested history sheeter chori khulasa

चोरी की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा

इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने बकेवर क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों को कबूल किया है. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 22 अप्रैल को विद्या विहार स्थित एक बंद मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे. इसके अलावा, 22 मई को बिजौली फ्लाईओवर के पास एक अन्य मकान से नकदी पर हाथ साफ किया था. 

etawah bakewar police encounter two burglars arrested history sheeter chori khulasa

etawah bakewar police encounter two burglars arrested history sheeter chori khulasa

बरामदगी और आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 ग्राम गला हुआ सोना, 200 ग्राम गली हुई चांदी, 6,000 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, 2 अवैध तमंचे, 4 जिंदा कारतूस, 6 खोखा कारतूस और घरों के ताले व तिजोरी तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण (हथौड़ा, कटर, प्लास, सब्बल) बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर उर्फ शिवम और मोनू (दोनों निवासी गिहार नगर कॉलोनी, भरथना) के रूप में हुई है. सागर भरथना थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर हत्या की साजिश, चोरी, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो  एक्ट जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस फरार आरोपियों रोहित और अभिषेक की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

लेखक के बारे में
img
Ashish srivastava
रिपोर्टर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, UP News, Etawah Encounter, Bakewar Police, UP Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com