मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:
अपने बड़े भाई और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा-लो) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब कोई उनका साथ दे या ना दे, फर्क नहीं पड़ता. शिवपाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में सपा संस्थापक मुलायम के साथ देने से हिचकने के सवाल पर कहा, ‘‘कौन हमारे साथ है, कौन नहीं है, इसकी मुझे अब कोई चिंता नहीं है.‘‘
इस सवाल पर कि वह हमेशा मुलायम का आशीर्वाद प्राप्त होने का दावा करते हैं, मगर क्या कारण है कि सपा संस्थापक उनकी बजाय अपने बेटे अखिलेश यादव के साथ दिखायी देते हैं, शिवपाल ने कहा ‘‘मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं और मैं अब जानकारी करना भी नहीं चाहता.'' नई पार्टी बनाने के बाद रविवार को लखनऊ में ‘जनाक्रोश रैली‘ करने जा रहे शिवपाल ने कहा ‘‘अब हमारे सामने देश और समाज के बहुत से मुद्दे हैं. उन्हीं मुद्दों के कारण हमने कल जनाक्रोश रैली बुलायी है. हम जनता के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेंगे .'' उल्लेखनीय है कि शिवपाल ने मुलायम के सामने प्रसपा-लो का नेतृत्व करने की पेशकश रखी थी. वह मुलायम का आशीर्वाद प्राप्त होने का भी लगातार दावा करते रहे हैं। हालांकि ज्यादातर मौको पर मुलायम अपने बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही नजर आते रहे हैं.
वीडियो- मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश बनाम शिवपाल
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mulayam Singh Yadav, Shivpal Singh Yadav, Akhilesh Yadav, Samajawadi Party, Shivpal Yadav And Akhilesh Yadav