विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2019

सात साल की मासूम ने स्कूल के टॉयलेट में खुद को किया बंद, छिड़का कैरोसिन और फिर...

सात साल की एक बच्ची ने सोमवार को स्कूल के शौचालय में खुद पर कथित तौर पर कैरोसिन तेल डालकर आग लगा ली.

सात साल की मासूम ने स्कूल के टॉयलेट में खुद को किया बंद, छिड़का कैरोसिन और फिर...
प्रतीकात्मक फोटो
भदोही:

सात साल की एक बच्ची ने सोमवार को स्कूल के शौचालय में खुद पर कथित तौर पर कैरोसिन तेल डालकर आग लगा ली. क्षेत्राधिकारी (औराई) लेखराज सिंह ने बताया कि औराई थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के दो बच्चे रोज की तरह ही अपने स्कूल गए थे. सिंह ने बताया कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची सुबह घर से एक डिब्बे में कैरोसिन तेल और माचिस साथ लेकर स्कूल गई थी. उन्होंने बताया कि स्कूल पहुंचने पर वह सीधे शौचालय गई. उसका छोटा भाई बाहर खड़ा था. अचानक अंदर से चीखने की आवाज़ पर उसका भाई रोने लगा. 

मुंबई : मासूम बच्ची को सातवीं मंजिल से फेंककर हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, डायरी ने खोला राज

तब स्कूल स्टाफ ने बंद दरवाज़े को तोड़ा, जहां से आग में लिपटी बच्ची को देखकर पूरे स्कूल में अफरातफरी मच गई. छात्रा को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया. सिंह ने बताया कि अभी बच्ची सहमी हुई है और कुछ बता नहीं रही है. सिंह के मुताबिक प्रारम्भिक तौर पर यह बात सामने आई है कि वह टीवी पर सीरियल काफी देखती है. ऐसा माना जा रहा है कि वह इससे प्रेरित होकर यह हादसा कर बैठी। उन्होंने बताया कि घर वालों से पूछताछ और स्कूल में हुई घटना से पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. 

Video: चलती जीप से रात में जंगल में गिरी सालभर की मासूम, मां-बाप को नहीं लगी भनक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
7 Year Old Girl Fire Herself, Uttar Pradesh, Bhadohi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com