विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2019

सीनियर IAS ऑफिसर राजेंद्र कुमार तिवारी ने यूपी के मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त राजेंद्र कुमार तिवारी ने शनिवार देर शाम उप्र के मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

सीनियर IAS ऑफिसर राजेंद्र कुमार तिवारी ने यूपी के मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाला
अनूप चंद्र पांडे (फाइल फोटो) रिटायर हो गए
लखनऊ:

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त राजेंद्र कुमार तिवारी ने शनिवार देर शाम उप्र के मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाला. प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे आज सेवानिवृत्ति हो गये. सरकारी बयान के अनुसार अपर मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को शासन द्वारा भेजे गये पत्र में कहा गया है कि 'मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय की सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप मुख्य सचिव के पद पर नियमित नियुक्ति होने तक मुख्य सचिव उप्र शासन के कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आपको अधिकृत किया जाता है.' 

दुकान में घुसकर सर्राफा कारोबारी को मारी गोली, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात

राजेंद्र कुमार तिवारी (56) यूपी काडर के 1985 बैच के आईएएस हैं और वह फिलहाल राज्य के कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर तैनात हैं. राजेंद्र कुमार तिवारी को शनिवार शाम मुख्य सचिव पद का कार्यभार सौंपा गया है और नियमित मुख्य सचिव बनाए जाने तक उन्हें कामकाज संभालने के निर्देश दिए गए हैं. तिवारी ने देर शाम मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया. 

Video: नहीं थम रहा बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा पिटाई का सिलसिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajendra Kumar Tiwari, New Chief Secretary Of UP, UP News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com