सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरीशा पर आरोप है कि उसने एक युवक को अपने जाल में फंसाया और उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए. इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया और 50 हजार रुपये से ज्यादा की रकम वसूल ली. मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है. युवक ने अरीशा समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. बता दें कि अरीशा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

संभल में फास्ट फूड सेंटर चलाने वाले शाहरुख ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरीशा पर आरोप लगाया कि उन्होंने ब्लैकमेल करके 55 हजार रुपए वसूल लिए. शाहरुख ने बताया कि करीब तीन साल पहले वह नैनीताल गए थे. नैनीताल में ही उसकी मुलाकात अरीशा से हुई, जो संभल के मोहल्ला दीपा सराय की रहने वाली है. एक शहर के होने की वजह से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और कई मुलाकातें हुईं. आरोप है कि इस दौरान अरीशा ने शाहरुख के आपत्तिजनक फोटो लिए और वीडियो भी बना लिए.

शक होने पर जुटाई जानकारी, मिलने लगी धमकियां
शाहरुख ने बताया कि कुछ समय बाद उसे अरीशा पर शक हुआ. जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह एक गैंग चलाती है. हकीकत सामने आने के बाद उसने अरीशा से दूरी बनानी चाही, तो उसे धमकियां मिलने लगीं. शाहरुख ने बताया कि अरीशा के दोस्त महमूद खां, अनस और शुएब मिलकर उसको ब्लैकमेल करने लगे.
अरीशा और उसके दोस्तों ने वसूले 55 हजार रुपए
अरीशा और उसके दोस्तों ने शाहरुख से 55 हजार रुपए वसूल लिए. इसके बाद भी अरीशा और उसके दोस्त लगातार शाहरुख को ब्लैकमेल करते रहे. परेशान होकर शाहरुख बीते शनिवार को पुलिस के पास पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है.
IPS अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान', पति केके बिश्नोई आईपीएस, जेठ व चार ननद भी अफसर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं