विज्ञापन

खेलों में देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं युवा, CM योगी आदित्यनाथ की राज्य के नाम चिट्ठी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा कि राज्य के युवा खेलों में देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं.

खेलों में देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं युवा, CM योगी आदित्यनाथ की राज्य के नाम चिट्ठी
सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रदेशवासियों के नाम चिट्ठी (फोटो- एक्स)
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में खेलों के बढ़ते स्तर और उपलब्धियों को लेकर एक चिट्ठी लिखी है. उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम लिखी चिट्ठी में लिखा है कि मैदान की मिट्टी जीत हार नहीं उठना सिखाती है. उन्होंने कहा है कि यूपी अब विकास के साथ-साथ खेलों में भी नंबर-1 बनने की ओर अग्रसर है. 

देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे राज्य के युवा 

सीएम ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि राज्य के युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स में यूपी पुरुष टीम पहली बार बनी है चैंपियन. राज्य के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीतकर यूपी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में रचा नया इतिहास. सीएम ने अपनी पाती में लिखा है कि अंडर-18 हॉकी एशिया कप विजेता भारतीय टीम में यूपी के 5 खिलाड़ियों का योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि दीप्ति शर्मा, प्रवीण कुमार, अन्न रानी, सिमरन शर्मा और वंशिका अग्रवाल पर प्रदेश को गर्व है. 

चैंपियन एक दिन में नहीं बनते 

सीएम ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि चैंपियन एक दिन में नहीं बनते हैं. उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति भी रातों रात नहीं विकसित होती है. उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान राज्य में खिलाड़ियों के कौशल और विकास के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं पर विशेष फोकस है. उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान और हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं. 

सीएम ने कहा कि हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे. सीएम ने अपनी पाती में लिखा है कि खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और सरकारी नौकरी मिलेगी. उन्होंने कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा को कभी न रोकें, खेल नशे जैसी बुराइयों से बचाने की सबसे बड़ी ताकत होती है. सीएम ने कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण, सकारात्मक सोच और टीम भावना का सबसे बड़ा माध्यम है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल भावना जीवन में सफलता और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का आधार बनेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Aadityanath, UP News, UP Sports Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com