विज्ञापन

सपा सांसद रहमान के डॉ. बहनोई ने नर्स से 3 साल तक दुष्कर्म किया, गर्भपात कराया, ऐसे शुरू हुई दरिंदगी की कहानी

Sambhal News: पीड़ित नर्स का आरोप है कि 15 दिसंबर 2022 को तबीयत खराब होने पर दवा देने के बहाने डॉ. जैद वारसी ने उसे नशीला पदार्थ दिया. बेहोशी की हालत में उसके वीडियो बना लिए गए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर तीन साल तक यौन शोषण करता रहा.

सपा सांसद रहमान के डॉ. बहनोई ने नर्स से 3 साल तक दुष्कर्म किया, गर्भपात कराया, ऐसे शुरू हुई दरिंदगी की कहानी

Sambhal Dr. Zaid Warsi Rape Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर नर्स के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगे हैं. आरोपी डॉ. वारसी बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल का संचालक भी है. पीड़ित नर्स ने कोतवाली में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर ने उसे ब्लैकमेल कर तीन साल तक दुष्कर्म किया. अस्पताल से नौकरी छोड़ने के बाद भी वह ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करता रहा. विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया गया.  

जानकारी के अनुसार, यह मामला संभल जिले के एक कस्बे का है, जहां आरोपी डॉ. जैद वारसी “बिस्मिल्लाह” नाम से अस्पताल संचालित करता है. मुरादाबाद की रहने वाली एक नर्स ने शिकायत में बताया कि 7 दिसंबर 2022 को उसने अस्पताल में नर्स के रूप में काम शुरू किया था. डॉ. जैद ने उसे अस्पताल के ऊपर ही एक कमरा रहने के लिए दिया था.

बेहोशी की हालत में बनाए अश्लील वीडियो 

आरोप है कि 15 दिसंबर 2022 को तबीयत खराब होने पर डॉक्टर उसके कमरे में आया और दवा देने के बहाने उसे नशीला पदार्थ दे दिया. इस दौरान बेहोशी की हालत में उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए गए. अगले दिन होश में आने पर डॉक्टर ने उसे वीडियो दिखाकर धमकाया कि अगर, उसने किसी को बताया तो नौकरी से निकाल देगा और वीडियो वायरल कर देगा.

कई शहरों में ले गया, गर्भपात भी कराया   

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद  डॉ. जैद वारसी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. आरोप है कि कई बार उसके साथ मारपीट की गई और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया गया. शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी उसे नैनीताल, हल्द्वानी, बरेली और रामपुर जैसे शहरों में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू 

बताया गया कि 2 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने उसे संभल बुलाकर फिर दुष्कर्म किया और गर्भनिरोधक गोलियां भी दीं. लगातार शोषण और दवाओं के असर से उसकी तबीयत बिगड़ गई. आरोपी  डॉ. जैद वारसी के यौन शोषण से तंग आकर उसने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी. परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

(संभल से सत्यपाल सिंह की रिपोर्ट...)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambhal News,  sambhal News,  UP News,  Uttar Pradesh News,   Uttar Pradesh Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com