- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की 31 वर्षीय अमीना ने पांच दिनों में चार बच्चों को सामान्य प्रसव से जन्म दिया।
- अमीना की प्रेग्नेंसी हाई रिस्क कैटेगरी में थी और अस्पताल की मेडिकल टीम ने लगातार उसकी निगरानी की।
- चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं, जिनमें से एक नवजात को वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता पड़ी।
Mircale Baby Delivery: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है, जहां एक 31 वर्षीय महिला ने 5 दिनों के भीतर 4 बच्चों को जन्म दिया है. यह पहला ऐसा मामला है जब पांच दिन के अंतराल में किसी महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है. प्रसूता की डिलीवरी कराने वाले डाक्टरों ने बताया कि शुरूआती जांच और अल्ट्रासाउंड में ही उन्हें पता चल गया था कि महिला के गर्भ में चार बच्चे पल रहे हैं.
ये भी पढ़ें-यूपी में मिला गड़ा हुआ खजाना, बेतवा नदी के किनारे घूम रहे युवकों के हाथ लगा 'इतिहास का जैकपॉट'
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जोखिम के बावजूद परिवार ने बच्चों को जन्म देने का फैसला किया
रिपोर्ट के मुताबिक दुर्लभ घटना तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अस्पताल की है. डॉक्टरों के मुताबिक प्रसूता के परिवार को महिला के गर्भावस्था के जोखिम के बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन परिवार ने चारों बच्चों को जन्म देने का फैसला किया. अमीना की शुरुआती जांच में ही पता चल गया था कि महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं, जिसके बाद से अस्पताल की विशेष मेडिकल टीम लगातार महिला की निगरानी कर रही थी.

पांच दिन में चार बच्चों की डिलीवरी कराने वाले डाक्टरों की टीम
किसी महिला द्वारा 5 दिन में 4 बच्चों का जन्म देने का पहला मामला
गौरतलब है किसी महिला द्वारा 5 दिन चार बच्चों का जन्म देने का यह पहला मामला है. महिला को 6 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 9 मई को अमीना ने सामान्य प्रसव से एक बेटे को जन्म दिया. इसके बाद 14 मई को दोबारा प्रसव हुआ, जिसमें एक बेटा और दो बेटियों का जन्म हुआ. इस तरह कुल 5 दिन में चार बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-गोरखपुर की अनोखी शादी: आईसीयू में भर्ती दुल्हन की भरी मांग, बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया दूल्हा

अस्पताल में मां और बच्चों की देखभाल के लिए किए गए विशेष इंतजाम
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मां और बच्चों की देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. महिला के पति आलिम ने बताया कि यह उनकी पहली डिलीवरी है और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का धन्यवाद भी किया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह अस्पताल में पहला ऐसा मामला है, जहां एक महिला ने सामान्य प्रसव से चार बच्चों को जन्म दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं