विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने तान दी पिस्टल...अलीगढ़ विरोध प्रदर्शन में सपा का दावा, जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर नारेबाजी

Aligarh News: रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने अलीगढ़ में प्रदर्शन किया था. इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई थी. जहां इंस्पेक्टर पर पिस्टल तानने का आरोप लगा है.

इंस्पेक्टर ने तान दी पिस्टल...अलीगढ़ विरोध प्रदर्शन में सपा का दावा, जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर नारेबाजी
रामपुर में सपा का प्रदर्शन
अलीगढ़:

रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में अलीगढ़ जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार और रामपुर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी. इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश की थी. जिस पर पुलिस ने उन्हें रोका और विवाद बढ़ गया. समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना प्रभारी पर पिस्टल निकालने का आरोप लगाया है. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस भी हुई थी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी.

अलीगढ़ में तैनात किया गया पुलिस बल

बताया जा रहा है कि हंगामे के बीच सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के मुख्य द्वार का गेट खोलकर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया था. इसी दौरान सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई. सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उन्हें डराने के लिए पिस्टल तान दी थी. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर का घेराव कर जमकर हंगामा किया. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया था. सपा के अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार जब घिरती है तो पुलिस को आगे करती है. अगर जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चलाया गया तो रामपुर में दिल्ली जैसे हालात पैदा हो जाएंगे.

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के बाद जिला मुख्यालय पर शुक्रवार के दिन गहमागहमी का माहौल रहा था. बहुत देर तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच माहौल गर्माया रहा था. 

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को मिला है नोटिस 

दरअसल, यूपी के रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय को रामपुर जिला प्रशासन ने नोटिस दिया है. जिसमें विश्वविद्यालय परिसर में बने 38 भवनों को अवैध बताया गया है. इसके बाद यहां कार्रवाई की आशंका है. इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ेंः लखनऊ से बरेली तक... यूपी स्वास्थ्य विभाग में 8 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, ये रही नई पोस्टिंग की लिस्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aligarh News, Aligarh News Today, UP Police, Jauhar University, Jauhar University Azam Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com