विज्ञापन

Char Dham Pilgrims Death: 18 दिनों में चार धाम यात्रा पर आए 29 श्रद्धालुओं की मौत, खराब सेहत बनी मौत की वजह

Pilgrims Death: चारधाम यात्रा पर आने वाले कुल 29 यात्रियों में से 15  यात्रियों की मौत केदारनाथजी के रूट पर हुई है. 22 अप्रैल को केदारनाथजी के कपाट खुले थे, जिसके बाद से अब तक कुल 15 तीर्थयात्रियों की मौत दर्ज हुई है. मारे गए सभी तीर्थयात्रियों की मौत का कारण खराब स्वास्थ है. इनमें हार्ट और उससे जुड़ी बीमारियों से मरने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है. 

Char Dham Pilgrims Death: 18 दिनों में  चार धाम यात्रा पर आए 29 श्रद्धालुओं की मौत, खराब सेहत बनी मौत की वजह
29 PILGRIMS DEATH IN 18 DAYS OF CHAR DHAM YATRA
देहरादून:

Char Dham Pilgrims: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हुए कुल 18 दिनों हो चुके है और पिछले 18 दिनों में यात्रा पर आए कुल 29 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. मारे गए तीर्थयात्रियों की मौत की वजह  स्वास्थ्य खराब बताया गया है. इनमें हार्ट अटैक समेत विभिन्न बीमारियां है, जिससे श्रद्धालुओं की मौत हुई है. बताया जाता है सबसे ज्यादा मौतें केदारनाथजी यात्रा रूट पर हुई हैं. चारधाम यात्रा पर आने वाले कुल 29 यात्रियों में से 15  यात्रियों की मौत केदारनाथजी के रूट पर हुई है. 22 अप्रैल को केदारनाथजी के कपाट खुले थे, जिसके बाद से अब तक कुल 15 तीर्थयात्रियों की मौत दर्ज हुई है. मारे गए सभी तीर्थयात्रियों की मौत का कारण खराब स्वास्थ्य है. इनमें हार्ट और उससे जुड़ी बीमारियों से मरने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है. 

चारों धामों के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में दर्शन करने के लिए उमड़ा है तीर्थ यात्रियों का सैलाब 

गौरतलब है उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हुई थी सबसे पहले गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे, जिसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले थे. चारों धामों के कपाट खुलते ही तीर्थ यात्रियों का सैलाब चारों धामों के दर्शन करने के लिए उमड़ रहा है. उत्तराखंड के चारों धामों में सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्री पहुंचे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अकेले केदारनाथ में अब तक दर्शन करने पहुंच चुके हैं 3 लाख 44 हजार 889 से अधिक तीर्थ यात्री

रिपोर्ट के मुताबिक अकेले केदारनाथजी में अब तक 3 लाख 44 हजार 889 से ज्यादा तीर्थ यात्री दर्शन करने पहुंच चुके हैं, जबकि बद्रीनाथ धाम में लगभग 2 लाख और गंगोत्री और यमुनोत्री में एक लाख से ज्यादा तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य खराब के कारण चार धाम यात्रा में अब तक 29 तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हुई है. इनमें केदारनाथ में 15, बद्रीनाथ में 7, यमुनोत्री में 4 और गंगोत्री में हुई 3 यात्रियों की मौत शामिल है.

ये भी पढ़ें-Sri Hemkund Yatra: 23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, युद्धस्तर पर है रास्तों से बर्फ हटाने में काम

लगभग 3000 मीटर की ऊंचाई पर उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित चारो धाम में बाहर से आने वाले श्रद्धालु अक्सर कई तरह की गलतियां करते हैं. चार धामों के कुछ हिमालय क्षेत्र में होने के कारण यहां अत्यधिक ठंड, कठिन चढ़ाई, बर्फबारी और बारिश का सामना करना पड़ता है और तीर्थ यात्री स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों को नजर अंदाज कर यात्रा करने पहुंच जाते हैं.

ये भी पढ़ें-केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, एक सप्ताह में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन 

यात्रा रूट पर 47 डेडीकेटेड अस्पताल, 28 स्पेशलिस्ट डॉक्टर के अलावा 400 डॉक्टर्स की तैनाती

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि हेल्थ एडवाइजरी के अलावा रजिस्ट्रेशन में भी यह बताया गया था कि जिसे हाई एल्टीट्यूड सिकनेस, शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी बीमारी है, वो यात्रा में जाने से पहले स्वास्थ्य जांच जरूर करवाएं. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चार धाम यात्रा रूट स्वास्थ्य की सभी तरह की व्यवस्थाएं पर की गई है. इनमें 47 डेडीकेटेड अस्पताल, 28 स्पेशलिस्ट डॉक्टर के अलावा 400 डॉक्टर्स की तैनाती शामिल है.

चारों धाम आने से तीर्थ यात्रियों के लिए जारी हेल्थ एडवाइजरी में साफ-साफ दिया गया था निर्देश

उल्लेखनीय है उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में पहले भी उत्तराखंड के चारों धामों को लेकर जारी हेल्थ एडवाइजरी में कहा था कि चारों धामों में आने से पहले तीर्थ यात्री स्वास्थ्य से जुड़ी बातों का ध्यान रखें, लेकिन उत्तराखंड में मात्र 18 दिन यात्रा के दौरान 29 तीर्थ यात्रियों की मौत यह साबित करती है कि जिन बातों को लेकर एडवाइजरी जारी की गई थी शायद उन बातों को नजर अंदाज किया गया है

ये भी पढ़ें-Census 2027: जनगणना ड्यूटी से बचने के लिए रिसीव हुए 500 बहाने, प्रशासन ने कहा, 'छुट्टी लिया तो माना जाएगा 'ब्रेक इन सर्विस'

लेखक के बारे में
img
किशोर कुमार रावत
Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rudrapryag News, Uttrakhand, Char Dham Yatra, 29 Pilgrims Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com