SriHemkund Sahib Yatra: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा आगामी 23 मई से शुरू हो रही है. यात्रा को देखते हुए प्रशासन रास्तों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए बर्फ हटाने का कार्य शुरू दिया है. सेना के जवान दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मार्ग को साफ करने का काम युद्धस्तर पर कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो.
ये भी पढ़ें-हरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, सुबह 8 बजे से श्रद्धालु करवा सकेंगे पंजीकरण
23 मई श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट
रिपोर्ट के मुताबिक आगामी 23 मई 2026 को श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे, जिसके मद्देनजर संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं और यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा भी यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो.

घांघरियां से हेमकुंड साहिब तक जमी हुई है तीन से पांच फीट ऊंची बर्फ
गौरतलब है सेना के जवान 23 मई को खुलने जा रहे हेमकुंड साहिब के कपाट की रास्तों को साफ करने का युद्धस्तर पर कर रहे हैं. बताया जाता है घांघरियां से हेमकुंड साहिब तक 3 से 5 फीट तक बर्फ जमी हुई है. अभी यात्रा शुरू होने में करीब 25 दिन शेष हैं. माना जा रहा है तब तक यात्रा के लिए रास्तों को साफ कर लिया जाएगा. गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह के मुताबिक कपाट खुलने से पहले सभी व्यवस्थाएं ठीक कर ली जाएंगी.

यात्रा का पहला जत्था 20 मई 2026 को ऋषिकेश से रवाना होगा
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. श्रद्धालु उत्तराखंड टूरिस्ट केयर (Uttarakhand Tourist Care) पोर्टल के माध्यम से यात्रा के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं. श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन आधिकारिक ऐप के जरिए भी करवा सकते हैं. यात्रा का पहला जत्था 20 मई 2026 को ऋषिकेश से रवाना होगा. पवित्र यात्रा की तैयारियों पर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद नजर रखे हुए हैं.
ये भी पढ़ें-Horrible Accident: मासूम के गले और सिर के आर-पार हुई सरिया, छत पर पतंग उड़ा रहा था 14 साल का हर्ष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं