विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2019

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर में आजम खान पर कार्रवाई के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

बरेली, पीलीभीत, संभल, बदौन, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर के सपा कार्यकर्ताओं को गुरुवार को सुबह 10 बजे रामपुर पहुंचने के लिए कहा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर में आजम खान पर कार्रवाई के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
अखिलेश यादव गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर में आजम खान पर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.
  • आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को हिरासत में रखा गया
  • आजम की जौहर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी से चोरी की किताबें बरामद हुईं
  • सरकारी पोर्टल पर आजम खान को भू माफिया घोषित किया गया
लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आह्वान किया है कि रामपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान के खिलाफ हो रही सरकारी कार्रवाई का विरोध करने के लिए सात जिलों के पार्टी कार्यकर्ता सुबह 10 बजे रामपुर पहुंचें. उन्होंने बरेली,पीलीभीत, संभल, बदौन,अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौरे के सपा कार्यकर्ताओं से गुरुवार को सुबह 10 बजे रामपुर पहुंचने के लिए कहा है.

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को रामपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को कई घंटे हिरासत में रखा. पुलिस का कहना है कि आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी से चोरी की किताबें बरामद हुई हैं. पुलिस उसी की जांच-पड़ताल के लिए कैंपस में गई तो आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने उन्हें इससे रोका.

अब आजम खान पर किताबों की चोरी का इल्जाम लगा, पुलिस का छापा; जानिए क्या है मामला

पुलिस ने आजम खान के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज कर लिए हैं और उन्हें सरकारी पोर्टल पर भू माफिया भी घोषित कर दिया है. पुलिस हिरासत से शाम को छूटे अब्दुल्ला ने कहा कि यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि यूपी में कानून का राज खत्म हो गया है.

आजम खान की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें, अब विधायक बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानें पूरा मामला

VIDEO : आजम खान ने रमा देवी से माफी मांगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com