विज्ञापन

अयोध्या में संतों के साथ RSS-VHP की हाई प्रोफाइल बैठक, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर डैमेज कंट्रोल की कोशिश!

अयोध्या के राम मंदिर में हुए 'चढ़ावा चोरी' विवाद के बाद RSS और VHP डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं. इसी कड़ी में 23 जुलाई को अयोध्या में RSS और विश्व हिंदू परिषद की संतों के साथ एक हाई-प्रोफाइल बैठक होने जा रही है.

अयोध्या में संतों के साथ RSS-VHP की हाई प्रोफाइल बैठक, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर डैमेज कंट्रोल की कोशिश!
बैठक राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आश्रम में होगी
अयोध्‍या:

अयोध्‍या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए अयोध्या में 23 जुलाई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की साधु-संतों के साथ एक हाई-प्रोफाइल बैठक होने जा रही है. इस हाई प्रोफाइल बैठक को यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा के सियासी नुकसान की भरपाई (डैमेज कंट्रोल) और 'चढ़ावा चोरी' विवाद से आहत हिंदू समाज को साधने की बड़ी कवायद के रूप में देखा जा रहा है. 

बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
 

अयोध्‍या में होने जा रही इस हाई प्रोफाइल बैठक में 300 संत शामिल होंगे. ये साधु-संत विभिन्न अखाड़ों और धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं. इसके अलावा आरएसएस और विश्‍व हिंदू परिषद के बड़े नेता भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं. इस बैठक के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. 

किस मुद्दे पर होगा मंथन?
 

आरएसएस पदाधिकारियों क मुताबिक, बैठक में चढ़ावा चोरी मामले में अब तक हुई कार्रवाई, एसआईटी (SIT) की रिपोर्ट और श्रद्धालुओं के भ्रम व अविश्वास को दूर करने पर विस्तार से चर्चा होगी. ट्रस्ट की बैठक के तुरंत बाद यह अहम बैठक 22 जुलाई  को होने वाली 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' की बैठक के ठीक अगले दिन होने जा रही है. ये बैठक राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आश्रम में होगी. बताया जा रहा है कि रणनीति पर संतों की राय, रामकोट साधु-संतों की सहमति और राय के बाद ही आगे का फाइनल रोडमैप (रणनीति) तैयार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :- टिन्नू यादव तो मास्टरमाइंड निकला! राम मंदिर में चंपत राय जितना दखल था, चढ़ावा चोरी की SIT जांच में खुल गईं परतें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir, Ayodhya Case, SIT Report Ram Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com