विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2017

बदायूं : रक्षाबंधन मनाकर घर लौट रहे बहन- भतीजे की सड़क हादसे में मौत

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर बिहारीपुर गांव के निवासी गौरव (20) अपनी बुआ कीर्ति (25) को राखी बंधवाने के लिये अपने चाचा नितेन्द्र के घर ले गया था जहां से लौटते समय यह हादसा हुआ

बदायूं : रक्षाबंधन मनाकर घर लौट रहे बहन- भतीजे की सड़क हादसे में मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे बुआ-भतीजे
  • ट्रक की चपेट में आ जाने से हुई मौत
  • बेकाबू ट्रक ने मारी थी मोटरसाइकिल को टक्कर
बदायूं: भाई -बहन के अनमोल रिश्ते 'रक्षाबंधन' पर अपने भाई को राखी बांधकर अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर लौट रहे बुआ-भतीजे  की ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई. घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र की है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर बिहारीपुर गांव के निवासी गौरव (20) अपनी बुआ कीर्ति (25) को राखी बंधवाने के लिये अपने चाचा नितेन्द्र के घर ले गया था जहां से लौटते समय यह हादसा हुआ.

कीर्ति बरेली की निवासी थी. उन्होंने बताया कि रात करीब आठ बजे आंवला मार्ग के हर्रायपुर मोड़ पर बिसौली की ओर से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें : भाइयों को राखी बांधने कुशीनगर आई महिला की चोटी कटी

 इस हादसे में कीर्ति की मौके पर ही मौत हो गई और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया. गौरव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करावा लिया है. 

Viedo : रक्षा बंधन पर बहन को टॉयलेट का तोहफा


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi, Uttar Pradesh, Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com